सलमान खुर्शीद ने कांग्रेस का असली चेहरा उजागर किया, राहुल हिंदू संस्कृति को बदनाम कर रहे हैं: संबित पात्रा
नई दिल्ली। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सलमान खुर्शीद के बयान के बाद राहुल गांधी और पार्टी बीजेपी के निशाने पर आ गई है। कर्नाटक के शिमोगा में प्रचार के लिए पहुंचे बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि, सलमान खुर्शीद ने कांग्रेस का असली चेहरा उजागर किया। कांग्रेस नेता ने कहा है कि कांग्रेस के हाथ खून से सने हुए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जी ने 'भगवा आतंकवाद' के नाम पर हिन्दू संस्कृति को पूरे विश्व में बदनाम करने की कोशिश की। क्या पीएफआई श्रमिकों को गंभीर अपराधों के लिए जिम्मेदार ठहराकर अल्पसंख्यकों को खुश करने का यह तरीका है?

संबित पात्रा की कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली को निशाने पर लेते हुए कहा कि, राहुल गांधी जी 'संविधान बचाओ' कैंपेन चला रहे हैं,उन्हें कर्नाटक में पीएफआई के अपराधों पर गुरुवार को अंकोला में जवाब देना चाहिए। वहीं सिद्धारमैया के दो सीटों पर चुनाव लड़ने के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरते हुए पात्रा ने कहा कि, कर्नाटक में बादामी सीट से श्रीरामुलू के लड़ने से कांग्रेस घबरा गई है, सिद्धारमैया को इस सीट पर हार का सामना करना पड़ेगा।
संबित पात्रा ने कहा कि, सिद्धारमैया दो सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। वे पिछले पांच सालों से सरकार में हैं। अगर उन्होंने काम किया तो इतनी घबराहट क्यों हैं। अच्छा प्रदर्शन किया है तो एक सीट से चुनाव लड़ना चाहिए। दरअसल, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के डॉ. बीआर आंबेडकर हॉल में रविवार को आयोजित वार्षिकोत्सव मेंसलमान खुर्शीद ने एक छात्र के प्रश्न पर जवाब देते हुए कहा था कि, कांग्रेस के दामन पर मुसलमानों के खून के दाग लगे हैं। मैं कांग्रेस का नेता हूं। इस नाते मुसलमानों के खून के यह धब्बे मेरे अपने दामन पर भी हैं।
ये भी पढ़ें: दिलचस्प हुआ बादामी सीट का दंगल, सिद्धारमैया ने किया जीत का दावा












Click it and Unblock the Notifications