जब कांग्रेस प्रवक्ता से संबित पात्रा ने पूछा, आलू से सोना निकालने वाली मशीन मिली क्या

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा, आम आदमी पार्टी के राघव चड्ढा और कांग्रेस की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने इंडिया टुडे के एक कार्यक्रम में जमकर एक-दूसरे पर शब्द बाण चलाए। कार्यक्रम में तीनों ने एक-दूसरी की पार्टियों के नेताओं की मिमिक्री की। पात्रा ने राहुल गांधी का मजाक उड़ाया तो आप प्रवक्ता ने पूछा कि राफेल का सौदा जवाहर लाल नेहरू का फ्रांस में भेज दिया गया माल है, मित्रों।

राहुल की आलू से सोना निकालने की मशीन कहां है

राहुल की आलू से सोना निकालने की मशीन कहां है

पात्रा ने कहा कि राहुल प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहले दस सेकेंड तक वह बाहों को मरोड़ते हैं, फिर पत्रकारों से कहते हैं कि आप डरे हुए तो नहीं हैं। मैं आपके साथ हूं। फिर कहते हैं, मोदी जी बस 15 लोगों के लिए काम करते हैं। संबित ने कहा, आपको वो मशीन मिली क्या जिसमें पीछे से आलू से आगे से सोना, आगे से सोना पीछे से आलू निकलता है। केजरीवाल की मिमिक्री करते हुए बोले- 'ये सब मिले हुए हैं जी, मैं कितना अच्छा आदमी हूं और ये मेरे साथ क्या कर रहे हैं जी

 कांग्रेस प्रवक्ता का निशाना

कांग्रेस प्रवक्ता का निशाना

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने इस दौरान कहा, भाइयों और बहनों, बढ़ते हुए तेल का दाम हमारी सरकार की वजह से नहीं है, ये उन नीतियों की वजह से है जो साठ साल से देश में चली आ रही हैं। ये जो सवाल आपने मुझसे पूछा वो सवाल विपक्ष से पूछे जाने चाहिए।

राफेल घोटाला, घोटाला नहीं है मित्रों

राफेल घोटाला, घोटाला नहीं है मित्रों

आप प्रवक्ता राघव चड्ढा ने कहा, 'भाइयों-बहनों, ये जो राफेल का घोटाला हुआ है, ये घोटाला नहीं है। हमने देश का खजाना बचाया है। ये नेहरू जी ने 1950 में लुटा दिया था, मोदी जी फ्रांस जाकर इसे लेकर आए हैं। जब से मोदी का जन्म हुआ है तबसे देश में घोटाले बंद हो गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+