अखिलेश से विवाद के बीच शिवपाल ने जारी की अपने पदाधिकारियों की दूसरी सूची, जानिए किसे मिली जगह

नई दिल्ली। पारिवारिक कलह के चलते समाजवादी पार्टी से अलग होकर समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बनाने वाले शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को विभिन्न स्तरों के पदाधिकारियों की सूचियां जारी कर दी। इससे पहले शिवपाल सिंह यादव ने प्रदेश के तीस जिलों के जिलाध्यक्षों की एक सूची जारी की थी। आज शिवपाल सिंह के ट्विटर पर अपनी पार्टी के पदाधिकारियों की एक दूसरी लिस्ट जारी कर दी। शिवपाल सिंह यादव अपनी पार्टी को मजबूत करने के लिए पूरे प्रदेश में ताबड़तोड़ दौरे कर रहे हैं।

 Shivpal Singh Yadav

शिवपाल सिंह ने आज ट्विटर पर सूची जारी करते हुए कहा कि, समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के संगठनात्मक विस्तार के अगले चरण में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों/महानगरों/संगठनों के अध्यक्षों/ पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया है। आप सभी से अपेक्षा है कि आपके अनुभव, परिश्रम एवं सक्रियता से समाजवादी सेक्युलर मोर्चा को गतिशीलता एवं मजबूती मिलेगी। शिवापाल सिंह ने जो सूची आज जारी की है। उनमें केवल महानगरों के जिलाध्यक्षों का ऐलान किया गया है।

समाजवादी सेक्युलर मोर्चा ने अलीगढ़ में बाबा फरीद आजाद को , इलाहाबाद में शाहिद अली राजू को, वाराणसी में महेंद्र यादव को, उन्नाव में सतीश शुक्ला को ,मेरठ में अलीम अलवी को लखनऊ में रंजीत यादव को, कानपुर देहात में राजेश सिंह कुशवाह को फिरोजाबाद में हाजी सैयद को और सीतापुर में अशोक यादव को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

शिवपाल सिंह यादव ने रविवार को यूपी के 30 जिलों में जिलाध्यक्ष नियुक्त करते हुए उनकी सूची जारी की थी। सियासी गलियारों में यह सूची के आते ही चर्चा का विषय बन गयी। समाजवादी पार्टी को तो सूची के आने से बड़ा झटका लगा था। शिवपाल ने जिन 30 लोगों को जिलाध्यक्ष बनाया है वह पहले समाजवादी पार्टी में किसी ना किसी पद पर रह चुके हैं। इनमें कई की जनता के बीच काफी मजबूत पकड़ मानी जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+