यूपी के बाद इस प्रदेश में अपनी पार्टी का विस्तार कर रहे हैं शिवपाल सिंह, पूजा खन्ना को दी अहम जिम्मेदारी

नई दिल्ली। समाजवादी सेकुलर मोर्चा के संयोजक शिवपाल सिंह यादव अपने संगठन का उत्तर प्रदेश और आसपास के राज्यों में लगातार विस्तार कर रहे हैं। यूपी में पदाधिकारियों की नियुक्ति के बाद अब शिवपाल सिंह यादव ने राजधानी की ओर रुख किया है। । मंगलवार को उन्होने दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर पूजा खन्ना को तैनाती दी है। वह दिल्ली प्रदेश में सेकुलर मोर्चे की इकाई का विस्तार करेंगी। इसके साथ ही आठ और जिलों में अध्यक्षों की नियुक्ति के साथ पूर्व प्रशासनिक अधिकारी चक्रपाणि व प्रशांत पाठक को प्रवक्ता बनाया गया है।

samajwadi secular morcha appointed Pooja Khanna as Delhis state president shivpal singh

मोर्चा के अध्यक्ष शिवपाल ने दो प्रकोष्ठों के पदाधिकारी भी तय किए। वहीं रतन सिंह बघेल को मोर्चा पिछड़ा वर्ग का प्रदेश सचिव और जर्रार हुसैन को अल्पसंख्यक समाज प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा अमेठी का जिलाध्यक्ष राजेश यादव को, अंबेडकरनगर का फरहत अब्बास, सिद्धार्थनगर का सुखराज यादव को बनाया गया है।

वहींं जालौन-उरई का जिलाध्यक्ष लाखन सिंह कुशवाहा, झांसी का डॉ. वीरेंद्र सिंह यादव, ललितपुर का जिलाध्यक्ष गजराज सिंह को, रामपुर का नासिर मियां और फतेहपुर का जिलाध्यक्ष जगनायक यादव को मनोनीत किया गया है।

इसके अलावा उन्होंने फूलचन्द्र यादव को फैजाबाद मंडल का सह प्रभारी भी बनाया। बताते चले कि, इससे पहले शिवपाल 14 मंडल प्रभारियों और 51 जिलाध्यक्षों और कई संगठन के पदाधिकारियों की सूची जारी कर चुके हैं। बता दें कि शिवपाल सिंह यादव पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि, उनका संगठन आगामी लोकसभा चुनावों में उत्तर प्रदेश के अंदर सभी 80 सीटों पर अपने उम्मीदवारों को उतारेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+