सपा सरकार में मंत्री रहीं संगीता यादव को जिंदा जलाने की कोशिश, सास-ससुर पर आरोप

सपा सरकार में मंत्री रहीं संगीता यादव का सास-ससुर पर जिंदा जलाने की कोशिश का आरोप

जौनपुर। समाजवादी पार्टी की नेता और पूर्व राज्यमंत्री संगीता यादव जौनपुर में अपनी ससुराल में रविवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में बुरी तरह से जल गई हैं। संगीता ने ससुराल के लोगों पर तेल छिड़ककर जलाने का आरोप लगाया है। सोमवार शाम संगीता के भाई धर्मेंद्र यादव की तहरीर पर पति दुर्गेश, सास प्रभाती, ससुर जयनाथ यादव के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत कई अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। बदलापुर पुलिस ने उनके ससुर को हिरासत में ले लिया है। एक निजी अस्‍पताल में उनका इलाज चल रहा है। बताया गया है कि वो 20-25 फीसदी जल गई हैं।

Samajwadi Party leader Sangeeta Yadav allegedly set on fire by in laws

संगीता का आरोप है कि रविवार की रात वह कमरे में सो रही थीं तो सास और ससुर ने जबरदस्ती हाथ बांधने के बाद मिट्टी तेल छिड़कर आग लगा दी। चीख-पुकार सुनकर उनकी जेठानी ने किसी तरह आग को बुझाया और उन्हें लेकर अस्पताल पहुंची। संगीता ने कहा है कि उनको लगातार दहेज के लिए परेशान किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि कई बार उन्होंने पैसा लाकर ससुराल के लोगों को दिया लेकिन वो और ज्यादा मांग करते रहे।

गायिका के तौर पर भी पहचान रखने वाली संगीता यादव अखिलेश सरकार में ललित कला अकादमी की उपाध्यक्ष थीं। 42 साल संगीता यादव का मायका मछलीशहर थाना क्षेत्र के कताहित गांव में है। उनकी शादी 2016 में बदलापुर तहसील के बिठुआकला में दुर्गेश यादव के साथ शादी हुई थी। बताया गया है कि कुछ दिन से शादी ठीक नहीं चल रही थी और पति-पत्नी में अनबन थी। पति और पत्नी के बीच विवाद को लेकर रविवार को ससुराल में पंचायत भी हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+