कासगंज पर सपा नेता रामगोपाल यादव के विवादित बोल: हिन्दू ने मारा हिन्दू को और मुसलमान के ऊपर लगा दिया गया आरोप
कासगंज पर सपा नेता रामगोपाल यादव बोले:
Recommended Video


नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश स्थित कासगंज में भड़की हिंसा तो शांत हो गई है लेकिन नेताओं की टिप्पणियां अभी भी आ रही हैं। ताजा प्रतिक्रिया समाजवादी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद राम गोपाल यादव ने दी है। उन्होंने कहा है कि मुस्लिम लोगों को घरों में घुस कर मार पीट की। झूठे इल्जाम लगा कर लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा है। उनकी संपत्ति को नष्ट किया जा रहा है, आग लगाई जा रही है। पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। अंग्रेजी समाचार चैनल से बात करते हुए यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की दो मांग है। केंद्र सरकार इस पर बयान दे, स्पष्ट करे और दूसरी बात यह कि झूठे लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उन्हें छोड़ा जाए। जो लोग वास्तव में दोषी हैं, जिन्होंने गोली चलाई, सब तो वीडियो आ गया है सबके सामने, मार कौन रहा है? हिन्दू ने मारा हिन्दू को और मुसलमान के ऊपर लगा दिया गया।

पिता को जान से मारने की धमकी
बता दें कि हिंसा में मारे गए चंदन गुप्ता के पिता को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद प्रशासन ने उनके घर की सुरक्षा बढ़ा दी है। आपको बता दें कि गुरुवार को चंदन के पिता ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने उन्हें धमकी दी है कि अगर दुश्मनी मोल ली तो हालात बुरे होंगे। इसके बाद चंदन के पिता सुशील गुप्ता ने प्रशासन ने सुरक्षा की गुहार लगाई थी और सुरक्षा के लाइसेंसी हथियार की मांग की थी।

5-6 पुलिसकर्मी तैनात
शुक्रवार को प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उनके घर के बाहर 5-6 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। साथ ही जिला प्रशासन सुशील गुप्ता के लाइसेंसी हथियार की मांग पर विचार कर रही है। आपको बता दें कि गुरुवार सुबह चंदन के पिता घर के बाहर बैठे थे तभी कुछ बाइक सवार युवक आए और उन्हें धमकी दी। सुशील गुप्ता के अनुसार कल देर शाम बाइक पर आए तीन युवकों ने उनसे टकराने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। अज्ञातों ने धमकी देते हुए कहा, आरोपी जेल जा रहे हैं लेकिन बाकी लोग अभी भी बाहर हैं। हमसे दुश्मनी मोल मत लो, वरना देख लेंगे।'

सुशील गुप्ता ने कहा था कि...
सुशील गुप्ता ने कहा था कि हमारी जान को खतरा है। साथ ही मेरी बेटी को भी खतरा है। मैं न्यायपालिका और योगी जी से अपनी सेफ्टी के लिए हथियार का लाइसेंस मांगता हूं। जब तक खतरा खत्म न हो जाए तब तक हमें सुरक्षा मिले, सुरक्षाकर्मी लगाए जाएं। इसके बाद सुशील गुप्ता ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी थी।

इनका नाम दर्ज
चंदन के पिता सुशील गुप्ता ने 18 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इनमें सलीम, वसीम, नसीम, जाहिद उर्फ जग्गा, आसिफ कुरैली उर्फ हिटलर, असलम कुरैशी, असीम कुरैशी, नसरुद्दीन, अकरम, तौफिक, खिल्लन, शबाव, राहत, सलमान, मोहसिन, आसिफ जिम वाला, सादिक और बबलू का नाम शामिल हैं। सुशील गुप्ता ने जिनके खिलाफ मामला दर्ज कराया है, उन 15 अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
-
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
प्यार में ये कैसा पागलपन? महेश भट्ट के लिए सड़क पर बिना कपड़ों के दौड़ीं ये फेमस एक्ट्रेस, फिर हुआ दर्दनाक अंत -
Sone ka Bhav: जंग के बीच सोने में बड़ी गिरावट! 7000 रुपये सस्ता, क्यों गिर रहा है भाव? आज का लेटेस्ट Gold Rate -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में कब साफ होगा मौसम? दो दिन बाद फिर लौटेगी बारिश, IMD के अलर्ट ने बढ़ाई टेंशन -
Hyderabad Gold Silver Rate Today: ईद के मौके पर सोना-चांदी ने किया हैरान, जानें कहां पहुंचा भाव? -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Petrol Price Hike: ईरान जंग का पहला झटका! पावर पेट्रोल हुआ महंगा, इतना बढ़ा दाम, चेक करें लेटेस्ट रेट -
Weather UP: लखनऊ में 60KM की स्पीड से चलेंगी हवाएं! इन 26 जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने का अलर्ट -
धामी मंत्रिमंडल में शामिल हुए ये 5 विधायक, दिल्ली से नाम हुए फाइनल, कुछ नामों ने चौंकाया, जानिए पूरी लिस्ट -
Surya Midha Net Worth: कौन हैं 22 साल के सूर्या मिधा? जकरबर्ग को पछाड़ बने सबसे युवा अरबपति? अथाह है संपत्ति -
Petrol Price: पेट्रोल के बाद Industrial Diesel भी महंगा, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications