जाकिर नाइक के पक्ष में दिग्गज सपा नेता ने दिया बयान
जाकिर नाइक पर आरोप है कि ढाका में हुए आतंकी हमले में इनकी मिलीभगत थी।
नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के नेता अबु आजमी ने आरोप लगाया है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विश्व हिन्दू परिषद , इस्लाम के बारे में गलत धारणा का प्रचार कर रहे हैं।
आजमी ने यह बात विवादित इस्लामिक धर्म गुरू जाकिर नाइक की संस्था पर लगाए बैन के विरोध के संदर्भ में कही।
आजमी ने जाकिर के उस बयान का समर्थन भी किया जिसमें उन्होंने कहा था कि केंद्र सरकार बेवजह उनकी संस्था को निशाना बना रही है।

गलत है यह एक्ट लगाना
शनिवार (26 नवंबर) को आजमी ने समाचार एजेंसी ANI से कहा कि इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन के लिए खिलाफ अनलॉफुल एक्टिविटीज (प्रिवेंशन) एक्ट लगाना गलत है।
उन्होंने कहा कि जाकिर नाइक को ना कभी तलब किया गया ना ही कोई नोटिस दी गई। मेरा मानना है कि जाकिर नाइक की संस्था को आतंकी गतिविधियों से जोड़ने की साजिश की जा रही है।
कहा कि मैं यह बात शुरू से कह रहा हूं कि बीते 25 वर्षों से जाकिर इस फील्ड में काम कर रहे हैं और वो किसी भी राष्ट्रविरोधी गतिविधि में शामिल नहीं हो सकते।
खतरा हैं जाकिर
वहीं इस मामले में भारतीय जनता पार्टी नेता जीवीएल नरसिम्हा राव ने जाकिर 'राष्ट्रीय खतरा' हैं।
इससे पहले जाकिर ने कहा था कि सरकार ने मुझसे बिना कोई सवाल किए मुझपर बैन लगा दिया। जाकिर नाइक ने अपनी सफाई में कहा था कि मेरे पास कानून के सहारे के अलावा और कोई चारा नहीं बचा है।
कहा था कि ना तो सरकार की तरफ से मुझे इस बारे में कोई नोटिस दी गई, ना तो कोई समन जारी किया गया और ना ही मुझेसे मेरा पक्ष जानने के लिए संपर्क किया गया।
ये था मामला
जाकिर ने कहा था कि मैने अपने मदद का पक्ष भी रखा लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया।
गौरतलब है कि ढाका में इसी साल जुलाई माह में हमले में शामिल दो आतंकियों को नाइक को अपना प्रेरणास्रोत बताया था। इसी आतंकी हमले के बाद जाकिर नाइक सरकार की निगाह में आ गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications