सपा ने तीसरी बार जया बच्चन को क्यों भेजा राज्यसभा? जानें इसके पीछे की बड़ी वजह
Jaya bachchan news: समाजवादी पार्टी ने राज्यसभा के लिए तीन उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। सपा की ओर से पहला नाम जया बच्चन का सामने आया है। इसके अलावा पार्टी ने आलोक रंजन और पूर्व केंद्रीय मंत्री व सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामजी लाल सुमन को कैंडिडेट बनाया है।
सपा की उम्मीदवार जया बच्चन तीसरी बार समाजवादी पार्टी से राज्यसभा जाने वाली हैं। इसके अलावा प्रदेश के कोटे से जया बच्चन पांचवीं बार राज्यसभा जाएंगी। वह वर्ष 2004 से सपा की राज्यसभा सदस्य हैं। सवाल ये है कि सपा उन्हें बार बार राज्यसभा क्यों भेज रही है? इसके पीछे क्या कारण है।

राज्यसभा चुनावों के ऐलान के बाद माना जा रहा था कि, समाजवादी पार्टी इस बार जया बच्चन को आराम दे सकती है। लेकिन सपा ने लगातार तीसरी बार उनके नाम पर मुहर लगाकर पार्टी के भीतर के नेताओं को भी चौंका दिया। अब उन्हें एक बार फिर से समाजवादी पार्टी की ओर से राज्यसभा भेजा जा रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जया बच्चन को दो बार नेता जी मुलायम सिंह यादव की पसंद की वजह से राज्यसभा भेजा गया था। इस बार उन्हें राज्यसभा अखिलेश यादव और डिंपल यादव की पसंद की वजह से राज्यसभा भेजा जा रहा है। संसद में जया बच्चन अपने तेवर, समाजवादी विचारधारा और आक्रमक स्पीच के लिए जानी जाती हैं। वह कई मंचों पर अपनी पति अमिताभ बच्चन के इतर समाजवादी विचारधारा को रिप्रजेंट करती नजर आई हैं।
कई जानकारों का ये भी मानना है कि, समाजवादी पार्टी को एक अच्छी स्पीकर के तौर पर उच्च सदन में काफी अहम नजर आ रही हैं। बता दें कि वे समय-समय पर महिला सुरक्षा समेत कई मुद्दों पर सदन में अपनी बात रखती नजर आई हैं। इसके अलावा समाजवादी पार्टी महिलाओं के प्रतिनिधित्व को बनाए रखना चाहती है। जिसके चलते जया बच्चन उनके लिए एक बहुत ही मुफीद नाम है।
लेकिन मीडिया में जया को फिर से राज्यसभा भेजने के पीछे की वजह, पारिवारिक रिश्ते बताए जा रहे हैं। जया बच्चन का समाजवादी पार्टी के साथ रिश्ता वैचारिक स्तर से कहीं अधिक पारिवारिक है। उनके यादव परिवार से संबंध अलग स्तर के हैं। डिंपल यादव के वह बहुत ही करीब मानी जाती हैं। कई दशकों में बच्चन परिवार और यादव परिवार के बीच बने संबंध को अखिलेश यादव आगे लेकर जा रहे हैं। वह इन संबंधों को नेता जी के जाने के बाद खत्म नहीं करना चाह रहे हैं।
इसी के चलते अखिलेश यादव औऱ डिंपल यादव ने जया बच्चन को फिर से राज्यसभा भेजने का फैसला किया है। सपा को राज्यसभा की तीन सीटें जीतने के लिए 112 मत चाहिए। सपा के पास वर्तमान में 108 विधायक हैं, जबकि कांग्रेस के दो विधायकों का समर्थन भी उसे मिलना तय है। सपा सूत्रों का कहना है कि रालोद और सुभासपा के टिकट पर उसके तीन-तीन नेता चुनाव जीते हैं। इसलिए आवश्यक मत जुटाने में कोई दिक्कत नहीं आएगी।












Click it and Unblock the Notifications