Sam Pitroda Resign: ओवरसीज कांग्रेस अध्यक्ष पद से सैम पित्रोदा का इस्तीफा, खड़गे ने एक झटके में स्वीकारा
Sam Pitroda Resign: लोकसभा चुनाव 2024 के बीच अपने बयानों से कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ाने वाले सैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। जिसको एक झटके में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने स्वीकार कर लिया है।
पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने सैम पित्रोदा के इस्तीफे की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि यह फैसला सैम पित्रोदा की अपनी मर्जी से लिया गया है। सैम ने यह कदम हाल ही में उनकी भारतीयों पर की गई नस्लवादी-रंगभेदी टिप्पणी के बाद उठाया है।

जयराम रमेश ने किया ट्वीट
जयराम रमेश ने ट्वीट करते हुए बताया कि, "सैम पित्रोदा ने अपनी मर्जी से इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।"
श्री सैम पित्रोदा ने अपनी मर्ज़ी से इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफ़ा देने का फ़ैसला किया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने उनका इस्तीफ़ा स्वीकार कर लिया है।
— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) May 8, 2024
Mr. Sam Pitroda has decided to step down as Chairman of the Indian Overseas Congress of his own accord. The Congress…
भारतीयों पर की 'रंगभेदी' टिप्पणी
सैम ने अपनी भारत के लोगों पर की गई टिप्पणी के बाद कांग्रेस के अपने पद से इस्तीफा दिया है। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि देश के विभिन्न हिस्सों के भारतीय कैसे दिखते हैं। सैम पित्रोदा ने कहा था कि पूर्व के लोग चीनी जैसे दिखते हैं, पश्चिम के लोग अरब जैसे दिखते हैं, उत्तर भारत में रहने वाले श्वेतों की तरह और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों की तरह दिखते हैं।
पीएम मोदी ने राहुल गांधी से मांगा जवाब
उनके मौजूदा लोकसभा चुनाव के बीच इस बयान के बाद एक बड़ा सियासी विवाद पैदा हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके बयान के लिए कड़ी निंदा की। साथ ही राहुल गांधी से जवाब मांगा। हालांकि कांग्रेस से शुरू से ही उनके बयान से किनारा कर लिया था।
हालांकि यह पित्रोदा का यह कांग्रेस की टेंशन बढ़ाने वाला दूसरा बयान था। इससे पहले उन्होंने हाल ही में अमेरिका के विरासत टैक्स की वकालत करते हुए अपना बयान दिया था, जिसके बाद से ही कांग्रेस लगातार सत्तारूढ़ दल भाजपा के निशाने पर आ गई थी।












Click it and Unblock the Notifications