सैम मानेकशॉ की बायोपिक का टाइटल हुआ रिलीज, 'सैम बहादुर' का किरदार निभाएंगे विक्की कौशल, देखें VIDEO
मुंबई। बॉलीवुड डायरेक्टर मेघना गुलजार ने शनिवार को ऐलान किया है कि एक्टर विक्की कौशल अभिनीत मार्शल सैम मानेकशॉ पर उनकी आगामी बायोपिक फिल्म का नाम सैम बहादुर होगा। इस टाइटल का ऐलान आज करने के पीछे भी एक खास वजह है। वजह ये कि भारत के सबसे महान युद्ध नायकों में से एक सैम मानेकशॉ का जन्म आज ही की दिन यानी कि 3 अप्रैल को हुआ था। उनके जन्मदिन के मौके पर ही मेकर्स की तरफ से फिल्म का टाइटल जारी किया गया है जो खासा सुर्खियों में है। इस फिल्म में विक्की महान सैम मानेकशॉ का किरदार निभाते दिख जाएंगे। बताया जा रहा है ये फिल्म मेघना गुलजार और विक्की कौशल के लिए ड्रीम प्रोजेक्ट है।

टाइटल का ऐलान कर मेघना ने कही ये बात
फिल्म के नाम का ऐलान करते हुए मेघना गुलजार ने एक बयान में कहा कि सैम मानेकशॉ एक बहादुर सैनिक थे और अच्छे इंसान भी। उनके जैसा दूसरा कोई नहीं। फील्ड मार्शल की जयंती पर, उनकी कहानी को इसका नाम मिल गया है। मैं इससे ज्यादा खुश नहीं हो सकती।

फिल्म में दिखेगा सैम मानेकशॉ की जिंदगी वो पहलु जो अबतक नहीं थे सामने
मेघना गुलजार के निर्देशन में बन रही फिल्म सैम बहादुर एक बायोपिक फिल्म है। इस फिल्म में दर्शकों को सैम मानेकशॉ की इनसाइड स्टोरी बताई जाएगी। उनकी जिंदगी के उन पहलुओं को दर्शकों तक पहुंचाया जाएगा जो अबतक अनदेखे थे। फिल्म को लेकर अभी से बज देखने को मिल ही रहा है इसके अलावा विक्की कौशल का लुक भी सभी का दिल जीत रहा है।
1971 के भारत-पाक युद्ध में उनकी सैन्य जीत के कारण बांग्लादेश का निर्माण हुआ
जानकारी के मुताबिक सैम मानेकशॉ के सैन्य करियर में चार दशक और पांच युद्ध शामिल हैं। वह पहले भारतीय सेना अधिकारी थे जिन्हें फील्ड मार्शल के पद पर पदोन्नत किया गया था और 1971 के भारत-पाक युद्ध में उनकी सैन्य जीत के कारण बांग्लादेश का निर्माण हुआ था।

वर्कफ्रंट पर विक्की कौशल
वर्कफ्रंट की बात करें तो विक्की कौशल के पास कई बड़ी फिल्में हैं। वो मेगाबजट फिल्म अश्वथामा में भी लीड निभाने जा रहे हैं। उस फिल्म को लेकर काफी बज बन चुका है। वहीं विक्की सरदार उधम सिंह में भी अहम किरदार में दिख जाएंगे। उस फिल्म में पहले इरफान खान को लेने की तैयारी थी। लेकिन बाद में ये रोल विक्की कौशल को मिल गई।












Click it and Unblock the Notifications