सिर्फ 25 करोड़ रूपये में सलमान हो गये बाइज्जत बरी?
मुंबई। बॉलीवुड के सुपर स्टार सलमान खान इन दिनों चैन की नींद सो रहे हैं, वजह है हिट एंड रन केस में उनका बाइज्जत बरी होना। हाईकोर्ट ने उन्हें सारे आरोपों से बरी कर दिया है जिसके कारण पिछले 13 सालों से जेल की जो तलवार उनके ऊपर लटक रही थी वो अब हट गई है।
जहां हाईकोर्ट के फैसले ने एक्टर को राहत दी है वहीं उनके पिता सलीम खान ने कहा है कि राहत की इस सांस को पाने के लिए सलमान खान को करीब 25 करोड़ रूपये खर्च करने पड़े हैं लेकिन इस खर्च का वहन उस खुशी के आगे कुछ भी नहीं जो कि हाईकोर्ट के फैसले के बाद मिली है। सलीम खान ने कहा कि पिछले 13 सालों में हम जिस तनाव से गुजरे हैं उसे केवल हम ही जानते हैं लेकिन अब सब ठीक है।
मालूम हो कि 28 सितंबर, 2002 को सलमान की कार उपनगरीय इलाका बांद्रा में एक बेकरी में घुस गई थी। इस दुर्घटना में एक की मौत हो गई थी और चार अन्य घायल हो गए थे। सेशन कोर्ट ने इस मामले में दोषी ठहराते हुए सलमान खान कोको पांच वर्ष कैद की सजा सुनाई थी लेकिन बॉम्बे हाईकोर्ट ने 10 दिसंबर को सलमान खान को सारे आरोपों से मुक्त कर दिया।
सलीम खान कहते हैं कि सलमान खान, की फिल्में जो बड़ी आसानी से 100 करोड़ कमाती हैं, वो मात्र 25 करोड़ में ही सारे आरोपों में मुक्त हो गये हैं? आपका इस पर क्या कहना है। अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में दर्ज करें।













Click it and Unblock the Notifications