मौत के कगार पर पहुंच गई है सलमान की हीरोइन, इलाज के लिए नहीं है पैसे, सलमान से मांग रही है मदद

Recommended Video

    Salman Khan co actress Pooja Dadwal SUFFERING from Tuberculosis, Asks Salman for HELP | FilmiBeat

    मुंबई। सलमान खान की फिल्म में उनके साथ काम करने वाली एक्ट्रेस पूजा डडवाल आज गुमनामी झेल रही है। बॉलीवुड से दूर हो चुकी पूडा डडवाल की हालात ऐसी हो चुकी है कि वो अपना इलाज तक नहीं करवा पा रही है। गंभीर बीमारी से जूझ रही पूजा डडवाल ने सलमान खान से मदद की गुहार लगाई है। उन्हें उम्मीद है कि सोशल मीडिया पर उनका वीडियो देखकर सलमान जरूर उनकी मदद करेंगे।

    सलमान की हीरोइन की हालात हुई ऐसी

    सलमान की हीरोइन की हालात हुई ऐसी

    बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान की फिल्म 'वीरगति' (1995) में उनके साथ काम करने वाली उनकी हीरोइन पूजा डडवाल टीबी और फेफड़ों की बीमारी से जूझ रही हैं। पूजा की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं है कि वो अपना इलाज ठीक ढंग से करवा सके। फाइनेंशियल कंडीशन खराब होने की वजह से वो अपना इलाज नहीं करवा पा रही है, जिसके चलते उनकी हालत दिन पर दिन बिगड़ती जा रही है।

     सलमान ने नहीं की मदद

    सलमान ने नहीं की मदद

    टीबी से जूझ रही पूजा मुंबई के अस्पताल में भर्ती है और उम्मीद लगाए बैठी है की सलमान उनकी मदद करेंगे। पूजा के मुताबिक 6 महीने पहले ही उन्हें पता चला कि वो टीबी से पीड़ित है। उनके पास इतने पैसे नहीं है कि वो अपना इलाज करवा सके। वो अपने चाय-पानी के लिए दूसरों पर निर्भर है। ऐसे में मदद के लिए सलमान खान से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई बात नहीं बनी है।

     गोवा में कसीनो चलाती थी पूजा

    गोवा में कसीनो चलाती थी पूजा

    पूजा ने कहा कि वो बॉलीवुड से दूर होने के बाद गोवा में कसीनो मैनेज करती थी, लेकिन अब उनके पास इतने पैसे भी नहीं बचे हैं कि वो अपना इलाज करवा सके। बीमारी की वजह से पति और परिवार ने भी उनका साथ छोड़ दिया है। इलाज न हो पाने की वजह से पूजा की हालत बिगड़ती जा रही है।

    लोग पूजा के लिए मांग रहे हैं मदद

    लोग पूजा के लिए मांग रहे हैं मदद

    पूजा डडवाल सलमान खान के साथ 'वीरगति' में काम कर चुकी है। इसके अलावा सिंदूर की सौगंध (2002), हिंदुस्तान (2004) इंतकाम और दबदबा जैसी फिल्मों में उन्होंने काम किया है, लेकिन अब वो लाचार है। इलाज के लिए पैसों की मोहताज है। उन्हें उम्मीद है कि सलमान उनकी मदद जरूर करेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+