दबंग सलमान ने अपने अंदाज में दी किंग खान को बधाई, बोले- 'अबे तुझे फोन किया था...'

नई दिल्ली। बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान का 2 नवंबर को जन्मदिन था। इस मौके पर दुनियाभर के उनके प्रशंसकों ने उन्हें अपने अंदाज में बधाई दी। एक तरफ जहां दुबई के बुर्ज खलीफा ने लाइट शो के जरिए शाहरुख खान को बधाई दी तो दूसरी तरफ बॉलीवुड के दबंग सलमान खान ने भी शाहरुख को अपने अंदाज में बधाई दी है। शाहरुख के जन्मदिन पर सलमान खान ने किंग खान के अंदाज में बाहें फैलाकर जन्मदिन की बधाई दी और साथ ही शाहरुख से एक शिकायत भी की है।

अबे फोन तो उठा लेता मेरा

अबे फोन तो उठा लेता मेरा

सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर शाहरुख खान को बधाई देने वाला एक वीडियो साझा किया है। जिसमे देखा जा सकता है कि उनके साथ तमाम फिल्मी सितारे और फिल्म जगत के लोग मौजूद हैं। इस दौरान सलमान खान सभी के साथ मिलकर जन्मदिन की बधाई देते हैं। साथ ही कहते हैं अबे तुझे फोन किया था, फोन तो उठा लेता मेरा। समलान खान की इस शिकायत के बाद सोनाक्षी सिन्हा कहती हैं वेरी बैड, वेरी बैड। वीडियो में अरबाज खान, समनान खान, सोनीक्षी, जैकलीन, मनीष पॉल को देखा जा सकता है।

शाहरुख ने दिया ये जवाब

शाहरुख के बधाई देने वाले इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर तीन करोड़ से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं। खुद शाहरुख खान ने इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सलमान खान को शुक्रिया अदा किया है। शाहरुख ने लिखा है कि आपको बहुत मिस किया आज, लेकिन आप हैदराबाद में लोगों को खुशियां दे रहे थे, जोकि मेरी मां का शहर है। आपको मेरा प्यार, जल्दी वापस आईए ताकि मैं आपसे जन्मदिन का हग ले सकूं। बता दें कि 2 नवंबर को शाहरुख 54 वर्ष के हो गए हैं।

जल्द शाहरुख करेंगे अगली फिल्म का ऐलान

जल्द शाहरुख करेंगे अगली फिल्म का ऐलान

दुबई में शाहरुख खान के प्रशंसकों के लिए यह एक जबरदस्त तोहफा था। वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग इस जबरदस्त फाउंटेन शो का संगीत के साथ उठा रहे हैं, बैकग्राउंड में ओ शांति ओम फिल्म का गाना बज रहा है। बता दें कि शनिवार को शाहरुख खान 54 वर्ष के हो गए। उन्हें बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने जन्मदिन की बधाई दी। बता दें कि शाहरुख खान की आखिरी फिल्म 2018 में आई थी, जिसका नाम जीरो था। हाल ही में शाहरुख ने कहा है कि जल्द ही वह अपनी अगली फिल्म का ऐलान करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+