सलमान खान नहीं जायेंगे जेल, बांबे हाई कोर्ट ने दो दिन की अग्रिम जमानत दी
मुंबई। हिट एंड रन केस में सलमान खान को बांबे हाई कोर्ट ने 2 दिन की जेल दे दी है। सलमान खान को अब सलाखों के पीछे नहीं जाना पड़ेगा। सलमान खान को बांबे हाई कोर्ट ने 2 दिन की अंतरिम जमानत दे दी है, जिसके बाद सलमान को कोर्ट से सीधे जेल नहीं भेजा जाएगा।
मुंबई सेशन कोर्ट ने आज सलमान खान को हिट एंड रन केस में 5 साल की सजा सुनाई थी। वहीं इस फैसले के तुरंत बाद वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे की अगुवाई ने में सलमान खान की जमानत के लिए बांबे हाईकोर्ट में अपील की थी। सलमान खान की इस सुनवाई पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने सलमान को 48 घंटे की अंतरिम जमानत दे दी है।
हालांकि बांबे हाई कोर्ट को अभी तक सलमान खान के सजा के फैसले की विस्तृत कॉपी नहीं मिली है लिहाजा शुक्रवार को बांबे हाई कोर्ट में उनकी जमानत पर सुनवाई होगी। यहां सलमान खान और उनके फैंस के लिए खुशी की बात यह है कि सलमान को कोर्ट से जेल नहीं जाना पड़ेगा।













Click it and Unblock the Notifications