सलमान खान ने बॉडी गार्ड को भीड़ में जड़ दिया थप्पड़, वजह जान चौंक जाएंगे आप
नई
एक बच्चे के चलते सुरक्षा गार्ड को जड़ा थप्पड़
वीडियो में सलमान प्रिमीयर से निकलते दिख रहे हैं। उनके सुरक्षा गार्ड उनके लिए लोगों क पीछे कर रास्ता बनाते दिख रहे हैं। सलमान अपनी गाड़ी की ओर बढ़ रहे हैं। अचानक वे पास चल रहे बॉडीगार्ड को थप्पड़ जड़ देते हैं। बाद में मालूम होता है कि दरअसल सलमान सेक्योरिटी गार्ड से इसलिए नाराज हुए क्योंकि उसने पास चल रहे बच्चे को हटने के लिए धक्का दिया और दुर्व्यवहार किया। छोटे बच्चे भीड़ में दब रहे थे
और गार्ड इस सब को संभालने में असफल था।

कोई बोला शानदार तो कोई बोला अहंकार
सलमान का ये वीडियो सामने आया तो सलमान के प्रशंसक उनकी तारीफ करने लगे और बोले कि बड़ा स्टार होते हुए भी सलमान अपने फैंस के साथ किसी तरह का दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं करते और इसके लिए किसी से भिड़ने से भी नहीं चूकते। वहीं कुछ लोगों ने कहा कि ये सलमान का अहंकार है, वह इस बात को लेकर अपने सेक्योरिटी गार्ड को प्यार से भी समझा सकते थे, उन्हें इसके लिए हिंसक हो जाने की क्या जरूरत थी।

सलमान ने छीना था पत्रकार का फोन
हाल ही में सलमान एक पत्रकार को फोन छीनने के चलते विवादों में घिर गए थे। दरअसल सड़क पर साइकिल चलाते हुए सलमान ने किसी को अपनी तस्वीर खींचते देख तो वे भड़क गए और उसका फोन छीन लिया। हालांकि बाद में वो फोन लौटा दिया गया था लेकिन सलमान के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी गई थी।
यह












Click it and Unblock the Notifications