वीडियो शेयर कर सलमान खान ने 'मामी' पर निकाला गुस्सा, बोले- 'अंग्रेजी में नाम रख लिया है और बढ़ गए हैं भाव'
नई दिल्ली। इन दिनों सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रह रहे एक्टर सलमान खान ने एक बार फिर से अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में सलमान का ह्यूमर देखने को मिल रहा है। इसमें सलमान पहले अपनी किसी मामी का चर्चा करते दिख रहे हैं। वे बता रहे हैं कि मेरी एक मामी हैं जो कि पराई हो गई हैं। बदल गई हैं और उन्होंने अपना नाम तक बदल लिया और उनके दिमाग खराब हो गए हैं और भाव भी बढ़ गए हैं।

'मेरी मामी को हिंदी में वापस लेकर आओ'
सलमान ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें वे कह रहे हैं कि- तो मेरी एक मामी हैं, जब से उसका नाम इंग्लिश में पड़ा है, नाम हिंदी का था। उसने अपना नाम इंग्लिश में कनवर्ट कर लिया है। उसके दिमाग खराब हो गए हैं और प्राइस बढ़ गए हैं। मैं आपको अपनी मामी से मिलवाता हूं इडामामी (Edamame)...इसका नाम वापस हिंदी में लेकर आओ। ऐसा बोलते ही सलमान हंस पड़ते हैं क्योंकि इडामानी एक प्रकार का सोयाबीन होता है। सोयाबीन की फसल हाल ही में काटी गई है। सलमान के फैंस को उनका ये ह्यूमर खूब पसंद आ रहा है और वे इसपर शानदार कमेंट भी कर रहे हैं।
View this post on InstagramMeri mami parayi ho gayi, she has lost the plot or is it just me..
A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on
'डोंट थकाओ पानी बचाओ'
इन दिनों सोशल मीडिया पर प्रचलित बॉटल कैप चैलेंज को कई बॉलीवुड सितारे भी पूरा कर रहे हैं। हाल ही में अक्षय कुमार और सुनील ग्रोवर ने इसे अपनी तरह पूरा किया। ऐसे में सलमान खान भला क्यों पीछे रहने वाले थे। उन्होंने भी इसका एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में सलमान पहले पानी की बोतल के ढक्कन को पैर से खोलने की जगह फूंक से खोलते हैं और फिर पानी पी जाते हैं। वीडियो के कैप्शन में लिखा है- 'डोंट थकाओ पानी बचाओ'। सलमान के इस वीडियो पर उनके फैंस उनकी खूब तारीफें कर रहे है। गौरतलब है कि इन दिनों सलमान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और निजी जीवन या वर्कआफट के कई वीडियो शेयर करते रहते हैं। इन दिनों वे कई अजीब लेकिन शानदार वीडियो शेयर कर रहे हैं।
View this post on InstagramA post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on
53 की उम्र में ऐसी खतरनाक एक्सरसाइज
इससे पहले सलमान ने एक अन्य वीडियो शेयर किया थी जिसमें वे जिम में लैग प्रेस की मशीन पर एक्सरसाइज कर रहे हैं लेकिन उन्होंने मशीन पर हल्के वेट के साथ भारी वजन के अपने दो बॉडीगार्ड्स को बैठाया हुआ है और मशीन को पैरों से ऊपर नीचे कर रहे हैं। ये देखने में जितना खतरनाक है इसे करने के लिए उतनी ही अधिक हिम्मत चाहिए।
View this post on InstagramPosting the old fashioned way...
A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on
पुराने स्टाइल में सलमान ने पोस्ट किया खत
इससे पहले भी सलमान ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें वे 80-90 की दशक के स्टाइल में खत पोस्ट करते दिख रहे हैं। वे एक खत को लिफाफे में डालकर उसे थूक से चिपकाते हैं और फिर पोस्ट कर देते हैं। वीडियो के कैप्शन में सलमान लिखा है- पोस्टिंग इन ओल्ड फैशन स्टाइल। ये वीडियो लोगों को पुराने समय की याद दिला रहा है जब एक दूसरे की खैरियत लेने के लिए मोबाइल फोन नहीं हुआ करते थे बल्कि चिट्ठी की मदद से लोग कम्यूनिकेट करते थे।
यह भी पढ़ें- स्वरा भास्कर ने ट्विटर पर की मुगलों की तरफदारी, ट्रोलर्स ने कहा- 'तुम्हें और जलील होना है'
-
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान












Click it and Unblock the Notifications