जब जॉन अब्राहम के कारण रोई थीं कैटरीना कैफ, सलमान खान बताया चौंकाने वाला किस्सा

मुंबई, जून 19: बॉलीवुड में एक्टर और एक्ट्रेस के बीच मनमुटाव कोई नई बात नहीं है। सलमान खान और जॉन अब्राहम के बीच की टकरार जगजाहिर है। दोनों के बीच के मतभेद की वजह कैटरीना कैफ हैं। सलमान खान ने एक बार खुलासा किया था कि किस प्रकार जॉन अब्राहम ने कटरीना कैफ को फिल्म से निकाल दिया था। सलमान ने यह भी कहा कि कुछ वर्षों के बाद कटरीना कैफ इस स्थिति में आ गई थी कि वह जॉन को फिल्म से निकाल सकती थीं। जॉन ने 2003 में आई फिल्म साया में कैटरीना कैफ की जगह तारा शर्मा को लिया था। हालांकि जॉन ने एक इंटरव्यू में इन आरोपों से इनकार किया था।

जॉन अब्राहम के कारण थीं रोई कैटरीन

जॉन अब्राहम के कारण थीं रोई कैटरीन

इंडिया टीवी को दिए इंटरव्यू में सलमान खान ने कहा था, "काफी समय पहले जॉन अब्राहम ने कैटरीना को एक फिल्म से हटा दिया था। अब कटरीना की बारी थी (हंसते हुए)। मुझे कैटरीना का वह सीन याद है जब वो रो रही थीं। जिस फिल्म मेंबाद में उनकी जगह तारा शर्मा को लिया गया था। कैटरीना रो रही थी 'मेरा पूरा करियर बर्बाद हो गया'। तीन दिन तक वो झेलना पड़ा। मुझे लगा वह फिल्म इंडस्ट्री की बहुत बड़ी कलाकार बनेगी और वो क्यों रो रही है। मैंने उनसे कहा, तुम आज रो रही हो लेकिन कुछ वर्षों के बाद इस बात पर हंसोगी।

'कैटरीन के वजह से जॉन को मिली हिट'

'कैटरीन के वजह से जॉन को मिली हिट'

सलमान खान ने आगे कहा, 'कुछ समय बाद कटरीना मेरे पास आई और उन्होंने मुझसे कहा कि फिल्म में जॉन है। तो मैंने कहा कोई भी हो सकता है। तुम फिल्म कहानी और डायरेक्टर के लिए कर रही हो। को स्टार कोई भी हो सकता है। इसपर कटरीना ने कहा नहीं, उन्होंने मुझे फिल्म से निकाल दिया था, तब मैंने कटरीना से कहा, सुनो बड़ा दिल रखो। आज आप इस परिस्थिति में हो कि आप ऐसा कर सकती हो। उन्हें कभी भी रिप्लेस किया जा सकता है लेकिन यह सही बात नहीं होगी।

जॉन का ने आरोपों से किया इनकार

जॉन का ने आरोपों से किया इनकार

सलमान ने आगे कहा कि, उनको यह बात समझ में आई और उन्होंने जॉन के साथ काम किया। फिल्म सुपरहिट हो गई। मेरे और कटरीना दोनों के बड़प्पन की वजह से जॉन अब्राहम को बड़ी हिट मिल गई। सलमान और कैटरीना ने साथ में मैंने प्यार क्यूं किया, पार्टनर, युवराज, एक था टाइगर और टाइगर जिंदा है सहित कई फिल्मों में एक साथ अभिनय किया है। सलमान के इन आरोपों का जॉन ने एक इंटरव्यू में इनकार किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+