फोर्ब्स लिस्ट: सलमान सबसे ज्यादा कमाने वाला सितारे, टॉप-5 में जगह पाने वाली दीपिका पहली महिला

नई दिल्ली। हिन्दी फिल्मों के मशहूर अभिनेता सलमान खान फोर्ब्स की 2018 में सबसे ज्यादा कमाने सेलिब्रिटी लिस्ट में पहले नंबर पर हैं। सलमान लगातार तीसरे साल फोर्ब्स की सेलिब्रिटी लिस्ट में टॉप पर हैं। विराट कोहली दूसरे और अक्षय कुमार तीसरे नंबर पर हैं। दीपिका टॉप-5 में आने वाली पहली महिला हैं। फोर्ब्स इंडिया ने साल 2018 की 100 सबसे ज्यादा कमाने वाले सेलिब्रिटीज की लिस्ट जारी की है। सलमान पहले नंबर पर हैं जबकि बॉलीवुड के बड़े नाम शाहरुख खान टॉप 10 से बाहर हो गए हैं। इसमें 1 अक्टूबर 2017 से 30 सितंबर 2018 तक की उनकी कमाई को आधार बनाया गया है।

सलमान की 253.25 करोड़ की सालाना कमाई

सलमान की 253.25 करोड़ की सालाना कमाई

लिस्ट में सलमान खान 253.25 करोड़ की सालाना कमाई के साथ सबसे ज्यादा कमाई करने भारतीय सेलिब्रिटी हैं। सलमान खान के बाद दूसरे नंबर पर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली हैं। उनकी सालाना कमाई 228.09 करोड़ है। फोर्ब्स की लिस्ट में तीसरा नंबर अक्षय कुमार का है। अक्षय की सालाना कमाई 185 करोड़ रुपए है। लिस्ट में दीपिका चौथे नंबर पर है।

भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पांचवे नंबर पर हैं। धोनी की सालाना कमाई 101.77 करोड़ की हैं। आमिर खान 97.50 करोड़ की सालाना कमाई के साथ छठे, अमिताभ बच्चन 96.17 करोड़ की कमाई के साथ सातवें, रणवीर सिंह 84.67 करोड़ के साथ आठवें और सचिन तेंदुलकर लिस्ट में नौवें नंबर पर हैं। सचिन की सालाना कमाई 80.00 करोड़ की हैं। अजय देवगन फोर्ब्स की लिस्ट में दसवें नंबर पर हैं। अजय ने 74.50 करोड़ की सालाना कमाई की है।

शाहरुख टॉप-10 से बाहर

शाहरुख टॉप-10 से बाहर

शाहरुख खान 2018 में साल टॉप-10 में भी जगह नहीं बना पाए हैं। साल 2017 में उनकी रैंकिंग 2 थी। इस साल शाहरुख की कमाई में 33 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई। उन्होंने एंडोर्समेंट के जरिए सिर्फ 56 करोड़ की कमाई की, जिस वजह से वह 17वें पायदान पर हैं।

दीपिका ने 112.8 करोड़ की कमाई के साथ टॉप- 5 में जगह बनाई है। पहली बार कोई महिला टॉप-5 में जगह बनाने में कामयाब हुई है। प्रियंका चोपड़ा बीते साल 7वें नंबर पर थीं लेकिन इस बार 18 करोड़ की कमाई के साथ 49वें नंबर पर पहुंच गईं हैं।

आलिया, ऐश्वर्या, सचिन भी शामिल

आलिया, ऐश्वर्या, सचिन भी शामिल

इस लिस्‍ट में आल‍िया भट्ट, ऐश्‍वर्या राय, सच‍िन तेंदुलकर जैसे सितारों को भी जगह मिली है। फोर्ब्स इंडिया सेलिब्रिटी 100 लिस्ट में दक्षिण के कुल 17 सुपरस्टार ने जगह बनाई है। पिछले साल 13 अभिनेताओं ने इस लिस्ट में जगह हासिल की थी।

फोर्ब्स की जारी लिस्ट में सेलिब्रिटीज को दो आधार पर रैंकिंग दी गई है। पहली विज्ञापन और फिल्मों के जरिए होने वाली आय और दूसरी उनका फेम (प्रसिद्धि) से आंका गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+