सलमान के कुत्ते माय लव की मौत, अभिनेता ने ऐसे दी आखिरी विदाई
Recommended Video

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के पालतू कुत्ते की गुरुवार रात में मौत हो गई, इस कुत्ते का नाम 'माय लव' था। सलमान खान को इस कुत्ते से काफी लगाव था और वो इसके साथ काफी समय बिताते थे। अक्सर इसकी तस्वीर अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते थे।

सोशल मीडिया पर दी जानकारी
सलमान खान ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर लिखा कि, 'मेरा सबसे खूबसूरत कुत्ता आज चला गया। ईश्वर उसकी आत्मा को शांति दे। सलमान ने ट्विटर पर अपने लव के साथ फोटो भी शेयर की है। इससे पहले सलमान के पास 'माय सन' और 'माय जान' नाम के दो कुत्ते और थे जिनकी 2016 में मौत हो गई थी।

सलमान के लिए खास था 'माय लव'
'नेपोलिटन मास्टिफ' ब्रीड का ये कुत्ता सलमान खान के लिए खास था। ऐसे में इसके मरने पर उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना दुख जाहिर किया। कुछ समय पहले सलमान ने फिल्म 'रेस 3' की शूटिंग के दौरान माय लव की तस्वीर के साथ एक फोटो पोस्ट कर लिखा था, माय लव सेल्फिश सॉन्ग देख रही है।

यूलिया और सोनाक्षी नने जताया दुख
सलमान खान के कुत्ते की मौत पर उनके कई फैंस ने तो सोशल मीडिया पर दुख जताया ही फिल्मी सितारों ने भी इसको लेकर पोस्ट की। यूलिया वंतूर ने कुत्ते के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, तूने हमें प्यार सिखाया। सोनाक्षी सिन्हा ने माय लव के साथ फोटो शेयर करते हुए रेस्ट इन पीस लिखा है।












Click it and Unblock the Notifications