सलमान खान के एनजीओ 'बीइंग ह्यूमन' को बीएमसी ने किया ब्लैकलिस्ट
Recommended Video

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के एनजीओ बीइंग ह्यूमन को बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने ब्लैकलिस्ट में शामिल कर दिया है। शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम करने वाले फाउंडेशन बीइंग ह्यूमन को बान्द्रा में डायलिसिस सेंटर ना बनाए जाने के चलते ब्लैकलिस्ट किया गया है। बीएमसी ने प्रॉजेक्ट अलॉट होने के एक साल के बाद भी डायलिसिस यूनिट्स ना बनाने पर ये कार्रवाई की है।

2016 में हुई थीडायलिसिस सेंटर बनाने की घोषणा
बीएमसी ने 2016 मे बीईंग ह्यूमन के साथ मिलकर डायलिसिस सेंटर बनाने की घोषणा की थी लेकिन ये काम पूरा नहीं हो सका है। एडिशनल म्यूनिसिपल कमिश्नर ईडेज कुंदन ने भी अभिनेता के एनजीओ पर कार्रवाई की बात को ठीक बताया है। बीएमसी की ओर से फाउंडेशन को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है और एनजीओ का डिपॉजिट भी जब्त कर लिया गया है। अब इस प्रॉजेक्ट के लिए नया टेंडर तैयार किया जा रहा है।

BMC को खोलने हैं 12 डायलिसिस सेंटर
2016 में बीएमसी ने प्राइवेट पार्टनरशिप में 12 डायलिसिस सेंटर खोलने का ऐलान किया था। इसमें बीएमसी ने 350 रुपए इलाज की फीस रखी थी। सलमान के एनजीओ ने 339 रुपए में डायलिसिस सर्विसेज लोगों तक पहुचांने का निर्णय लिया था और एनजीओ ने बांद्रा में 24 डायलिसिस मशीनें लगाने की बात कही थी।

नहीं शुरू हुआ काम
डायलिसिस सेंटर के लिए बीएमसी को ही जगह मुहैया करानी थी और बीइंग ह्यूमन पर उन सेंटर्स के स्टाफ और मेंटनेंस की जिम्मेदारी थी। बांद्रा में डायलिसिस सेंटर के लिए 'बीइंग ह्यूमन' को चुना गया था। एनजीओ को बैंक गारंटी के साथ इस प्रॉजेक्ट के लिए सभी जरूरी परमिशन दे दी गई थी, इसके बावजूद काम शुरू नहीं हुआ। जिसके बाद एनजीओ को नोटिस जारी किया गया और कार्रवाई हुई।












Click it and Unblock the Notifications