चिंकारा केस: सुप्रीम कोर्ट ने सलमान खान को नोटिस भेजा
काले हिरण के मामले में सु्प्रीम कोर्ट ने सलमान खान को नोटिस भेजा है।
नई दिल्ली। सिनेस्टार सलमान खान के लिए आने वाले दिन मुश्किल भरे हो सकते हैं क्योंकि काले हिरण के मामले में सु्प्रीम कोर्ट ने उन्हें नोटिस भेजा है।
मालूम हो कि सलमान खान को हाईकोर्ट ने 25 जुलाई को इस मामले में बरी कर दिया था लेकिन राज्य सरकार ने कहा था कि वो इस मामले में सुप्रीम कोर्ट जाएगी और इसलिए उसने सुप्रीम कोर्ट में स्पेशल लीव पिटीशन देश की सर्वोच्च अदालत में दाखिल की थी, जिसके बाद आज सलमान को नोटिस भेजा गया है।
निचली अदालत से मिली सजा को उच्च न्यायालय में चुनौती
गौरतलब है कि सलमान खान ने निचली अदालत से मिली सजा को उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी। निचली अदालत ने सलमान को शिकार के दो अलग-अलग मामलों में क्रमश: एक साल और पांच साल की सजा सुनाई थी।अवैध शिकार के दो अलग-अलग मामलों में सलमान के अलावा सात अन्य आरोपी भी शामिल थे।
जोधपुर में फिल्म 'हम साथ साथ हैं' की शूटिंग कर रहे थे
मालूम हो कि जोधपुर के सुदूरवर्ती इलाके भावड में 26 सितंबर, 1998 को और इसी इलाके के घोड़ा फार्म्स में 28 सितंबर, 1998 को यह अवैध शिकार किए गए थे। सलमान उस समय जोधपुर में फिल्म 'हम साथ साथ हैं' की शूटिंग कर रहे थे। सलमान इस मामले में इससे पहले जोधपुर जेल जा चुके हैं।













Click it and Unblock the Notifications