बालकनी में सलमान खान कर रहे थे फैंस का शुक्रिया, चोर उड़ा ले गया 12 फोन

मुंबईः पिछले सप्ताह काला हिरण मामले में अभिनेता सलमान खान जमानत पर छूटे, जिसके बाद वो अपने निवास स्थान पर आए। सलमान के घर आने से पहले उनके हजारों प्रशंसक उनके घर के बाहर स्वागत के लिए एकट्ठा हुए। इसी दौरान भीड़ से करीब 12 फोन गायब होने का मामला सामने आया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, 12 फोन चोरी करने वाले अपराधी को हिरासत में ले लिया गया है। हिरासत में लिए गए आरोपी की उम्र 19 साल बताई जा रही है।

चोरी हुए 12 फोन

चोरी हुए 12 फोन

पुलिस ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सलमान जब अपने निवास स्थान बांद्रा में आए तो उनके घर के बाहर उनके स्वागत के लिए हजारों लोग एकट्ठा थे। इसी दौरान सलमान खान के प्रशंसकों के 12 फोन चोरी हो गए।

पुलिस ने बरामद किए दो फोन

पुलिस ने बरामद किए दो फोन

पुलिस के मुताबिक इस करतूत को बांद्रा निवासी विशाल यादव ने अंजाम दिया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। बांद्रा पुलिस स्टेशन के पुलिस अधिकारी पंडित ठाकरे का कहना है कि विशाल यादव नाम का ये शख्स बांद्रा बैंड स्टैंड के पास खान के ग्लैक्सी अपार्टमेंट स्थित निवास के बाहर जमा भीड़ में शामिल था। इसके पास से दो मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं। वहीं अन्य 10 को ढूंढ़ने की कोशिशें की जा रही है।

पूछताछ में आरोपी ने कबूली चोरी की बात

पूछताछ में आरोपी ने कबूली चोरी की बात

पुलिस ने बताया कि सलमान खान के प्रशंसक और भीड़ में शामिल होने वाले एक व्यक्ति अतहर असलम खान (26) ने मोबाइल चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद घटना की जांच की गई। इस जाचं के दौरान शनिवार की देर रात पुलिस की एक गश्ती टीम ने विशाल यादव को पकड़ा और पूछताछ करने पर उसने चोरी की बात कबूली।

जोधपुर कोर्ट ने सुनाई पांच साल की सजा

जोधपुर कोर्ट ने सुनाई पांच साल की सजा

बता दें, जोधपुर की कोर्ट ने 20 साल पुराने मामले में सलमान खान को पांच साल जेल की सजा सुनाई है। जिसके बाद सेंशन कोर्ट से उन्हें दो दिन बाल जमानत मिली। इस दौरान सलमान को पूरे बॉलीवुड का साथ मिला। कई फिल्मी सितारे उनके साथ खड़े नजर आएं। एक बार फिर से उनकी करीबी दोस्त कैटरीना कैफ सलमान के परिवार के साथ दिखीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+