हिट एंड रन केस: सलमान खान को बड़ी राहत, नहीं रद्द होगी जमानत
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। बॉलीवुड के दबंग और सुपरस्टार सलमान खान को देश की सबसे बड़ी अदालत सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। फैसला सुनाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि हिट एंड रन मामले में सलमान खान की जमानत रद्द नहीं होगी। आपको बता दें कि कांस्टेबल रविंद्र पाटिल की मां ने जमानत रद्द करने की याचिका दायर की थी। उल्लेखनीय है कि कुछ माह पहले ही मुंबई की एक सेशन्स कोर्ट ने सलमान को इस केस में 5 साल की सजा दी थी। उन पर गैर इरादतन हत्या व मोटर व्हिकल एक्ट की धाराओं सहित 8 आरोप साबित हुए थे।













Click it and Unblock the Notifications