बिना हेलमेट साइकिल चलाने पर सलमान खान हुए ट्रोल, यूजर्स ने कहा-मुंबई पुलिस एक्शन लो
मुंबई। बॉलीवुड के 'दंबग' सलमान खान इस वक्त सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर है, दरसल हिंदी सिनेमा के इस भाईजान ने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था, उस वीडियो में वो साइकिल चलाते नजर आ रहे थे लेकिन उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था, जिसके कारण वो लोगों के निशाने पर आ गए और लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।
सलमान खान हुए बुरी तरह से ट्रोल
कुछ लोग तो ऐसे भी निकले जिन्होंने मुबंई पुलिस को टैग करते हुए ट्वीट कर लिखा कि वो सलमान खान के खिलाफ कोई एक्शन लें, जबकि कुछ ने लिखा कि 'मुंबई पुलिस प्लीज ये देखें, ये बिना हेलमेट के राइड कर रहे हैं।'
लोगों के निशाने पर सलमान खान
तो कुछ लोगों को सलमान की चिंता हैं, तो उन्होंने सलमान को लिखा कि वो केयरफूल होकर साइकिल चलाएं तो कुछ लोगों ने सलमान पर तंज कसा है कि आप गलत चीजों के प्रोत्साहित कर रहे हैं, तो कुछ ने लिखा कि भाई ऐसे कट मारोगे तो एक और केस बन जाएगा।
'समय उड़ जाता है और जीवन जल्दी से गुजरता है'
वीडियो शेयर करते हुए सलमान ने लिखा था- समय उड़ जाता है और जीवन जल्दी से गुजरता है, इसलिए इसकी सराहना करना सीखें, वीडियो में सलमान खान ब्लैक टी-शर्ट और शॉर्ट्स में नजर आ रहे हैं।
सलमान के वीडियो को मिले थे एक घंटे में 7000 लाइक्स
इससे पहले सलमान ने अपने पापा सलीम खान संग एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो और मशहूर गायक कमाल खान दोनों सलीम खान संग गाना गाते दिख रहे थे, वीडियो में सलीम खान सुहानी रात ढल चुकी है... सॉन्ग गा रहे थे, जिसमें सलमान और कमाल दोनों उन्हें कंपनी दे रहे थे।आपको बता दें कि सलमान के इस वीडियो को शेयर करने के एक घंटे के अंदर 7000 लाइक्स मिल चुके थे। बताते चलें कि यह गाना साल 1949 की मशहूर फिल्म 'दुलारी' का है, जिसे की महान गायक मोहम्मद रफी ने गाया था।












Click it and Unblock the Notifications