हिट एंड रन केस- सलमान खान का एल्कोहल टेस्ट पॉजिटिव

मुंबई। बॉलिवुड के दबंग सलमान खान के लिए बड़ी मुश्किल खड़ी हो गयी है। हिट एंड रन केस में सलमान खान का ब्लड टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। इससे साफ हो गया है कि हादसे के वक्त सलमान खान नशे में थे।

salman khan

24 नवंबर को सलमान ने कोर्ट में पेश होने में असमर्थता जाहिर की थी। जिसपर कोर्ट ने कहा था कि मामले को 12 साल हो गये हैं इसे अब और लंबा खीचने की जरूरत नहीं है। कोर्ट ने कहा कि मामले को दिसंबर के अंत तक खत्म करना चाहिए।

आपको बता दें कि हिट एंड रन केस में सलमान खान की आज मुंबई के सेशन कोर्ट में पेशी के दौरान हाजिर हुए। गौरतलब है कि 28 सितंबर 2002 को सलमान खान की कार से एक सड़क हादसा हुआ था। जिसमें एक व्यक्ति मौत हो गयी थी। जबकि चार लोग घायल हो गये थे।

सलमान खान पर आरोप है कि वह नशे की हालत में कार चला रहे थे। जिसके चलते यह हादसा हुआ था। हालांकि कोर्ट में सलमान खान कहते आ रहे हैं कि उस वक्त वह कार नहीं चला रहे थे बल्कि उनका ड्राइवर कार चला रहा था।

हालांकि दो गवाहों का कहना है कि हादसे के वक्त सलमान खान खुद कार चला रहे थे। जिनमें से एक अमेरिकन लांड्री का मैनेजर है जो हादसे के वक्त वहां मौजूद था। सलमान खान अगर मामले में दोषी पाये जाते हैं तो उन्हें दस साल की सजा हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+