जेल से बाहर आने के बाद सलमान का पहला ट्वीट, आपके प्यार का दिल से शुक्रिया

जेल से बाहर आने के बाद सलमान खान ने फैंस के लिए किया खास ट्वीट

नई दिल्ली। काला हिरण शिकार मामले में शनिवार को जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने अपने फैंस और दोस्तों को शुक्रिया कहा है। जमानत मिलने के करीब 48 घंटे बाद सोमवार को शाम पांच बजे पहली बार सलमान खान ने ट्वीट किया। ट्वीट में सलमान खान ने लिखा, 'मैं उन सबका शुक्रगुजार हूं जो मुझे प्यार करते हैं और मुझपर भरोसा रखते हैं। आपके प्यार और समर्थन के लिए बहुत शुक्रिया।'

Salman Khan first tweet after getting bail Thank you for love and support

बेल मिलने के बाद शनिवार रात को घर पहुचने के बाद भी सलमान खान ने अपने घर की बॉलकनी में आकर भी फैंस का अभिवादन किया। सलमान खान ने पूरे परिवार के साथ बालकनी में खड़े होकर अपने फैंस का शुक्रिया किया था। उन्होंने इशाकों में अपने फैंस ने कहा कि अब वो घर जाकर सो जाएं। इस दौरान उनका पूरा परिवार उनके साथ था। पिता सलीम खान, मां, बहन सब उनके साथ खड़े थे।

1998 में काले हिरण का शिकार करने के मामले में 5 अप्रैल को जोधपुर की कोर्ट ने सलमान को दोषी पाते हुए 5 साल जेल की सजा सुनाई थी। इसके बाद उन्हें सेंट्रल जेल भेज दिया गया। शनिवार को उनकी बेल मिल गई थी। जिसके बाद वो निजी विमान से मुंबई पहुंचे थे।

आपको बता दें कि सलमान खान के जेल में रहने के दौरान बड़ी संख्या में प्रशंसक सड़कों पर उतरे थे और दोषी पाए जाने के बावजूद उनका जमकर समर्थन किया था। बॉलीवुड के बहुत से सितारों ने भी सलमान का खुलकर समर्थन किया है। उनके जेल जाने के बावजूद बहुत से सितारे उनके घर पहुंचे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+