इस गाने के कारण विवादों में सलमान की 'दबंग 3', रिलीज पर रोक की मांग
मुंबई। बॉलीवुड में इन दिनों कई बड़ी फिल्में चर्चा में बनी हुई हैं। इन्हीं में से एक अभिनेता सलमान खान की फिल्म दबंग 3 भी है। फिल्म का ट्रेलर और गाने रिलीज होने के बाद से ही हिट हो गए हैं। लेकिन रिलीज से पहले ही फिल्म एक विवाद में फंस गई है। ये विवाद थमने की बजाय बढ़ता जा रहा है।

फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग तक उठ रही है। दरअसल विवाद फिल्म के एक गाने को लेकर हो रहा है। बताया जा रहा है कि इस गाने के जरिए धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई है। फिल्म के मेकर्स पर गाने को गलत तरीके से पेश करने का आरोप लगा है।

हिंदू संगठन ने विरोध किया
एक रिपोर्ट के अनुसार, एक हिंदू संगठन ने सलमान खान की फिल्म दबंग 3 का विरोध किया है। हिंदू जनजागृति समिति नाम के इस संगठन का कहना है कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेश को इस फिल्म को सर्टिफिकेट नहीं देना चाहिए। इस समिति ने आरोप लगाया है कि फिल्म का एक गाना हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचा रहा है।

फिल्म के इस गाने को लेकर विवाद
समिति के मुताबिक फिल्म के गाने हुड़-हुड़ दबंग के जरिए हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने की कोशिश की गई है। इसपर समिति के महाराष्ट्र और झारखंड के आयोजक सुनील घंवात ने बताया कि 'दबंग 3 के गाने 'हुड़-हुड़ दबंग' में ऋषियों को नीचा दिखाने की कोशिश की गई है।

'ऋषियों का अपमान'
उन्होंने कहा कि 'इस गाने में ऋषियों को सलमान खान के साथ आपत्तिजनक तरीके से डांस करते हुए दिखाया गया है। इससे हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है'। सुनील ने सवाल करते हुए कहा, 'क्या वो मुल्ला-मौलवी या फादर-बिशप को इसी तरह नाचते हुए दिखाने की हिम्मत करेंगे?' अब देखना ये होगा कि इसपर सलमान खान और 'दबंग 3' के मेकर्स क्या बयान देते हैं।

20 दिसंबर को रिलीज होगी फिल्म
अगर इस फिल्म की बात करें तो यह दबंग का तीसरा पार्ट है। फिल्म को प्रभुदेवा द्वारा निर्देशित किया गया है। इस बार फिल्म में रज्जो यानी सोनाक्षी सिन्हा के अलावा चुलबुल की जिंदगी में एक और लड़की दिखाई जाएगी। इस लड़की का किरदार अभिनेता महेश मांजरेकर की बेटी साई मांजरेकर निभा रही हैं। दबंग 3- 20 दिसंबर को रिलीज होगी।
-
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
Asha Bhosle Tribute: आशा भोसले के निधन पर Brett Lee का इमोशनल मैसेज, ‘You're The One For Me’ फिर चर्चा में -
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai का धमाकेदार टीजर रिलीज, वरुण धवन की कॉमेडी का लगा दमदार तड़का -
Poonam Pandey को पापा से पड़ा जोरदार थप्पड़, कपड़े उतारने की बात पर मचा था बवाल, बोलीं- मैं फ्रस्टेटेड थी -
'Dhurandhar' के दोनों पार्ट्स ने मिलकर पार किया 3000 Cr. का आंकड़ा, तोड़ दिए कई रिकॉर्ड्स, जानें कुल कमाई -
Akshay Kumar के बेटे आरव को क्यों विद्या बालन से लगता था डर? 19 साल बाद खुला ये बड़ा राज -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
₹9000 करोड़ और खूबसूरत लड़की दो! Uganda Army Chief ने तुर्की से ऐसा क्यों कहा? मेलोनी को दिया था शादी का ऑफर -
Trump Pope Leo Conflict: वेटिकन पर ट्रंप का वार! पोप लियो पर हमले की AI फोटो ने भड़काया विवाद, क्या है मामला? -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा












Click it and Unblock the Notifications