सलमान खान ने कैंसिल किया अमेरिका में होने वाला शो, टेरर फंडिंग का आरोपी पाकिस्तानी आयोजक कर रहा था प्रमोट

नई दिल्ली। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान दुनिया भर में लाखों दिलों पर राज करते हैं। उनके प्रशंसक अपने पसंदीदा स्टार की एक झलक पाने के लिए बेसब्री से इंतजार करते हैं। लेकिन इस बीच सलमान खान के फैंस के लिए बड़ी खबर है कि 'बजरंगी भाईजान' ने ह्यूस्टन में आयोजित होने वाला अपना शो रद्द कर दिया है। इसके पीछे इवेंट का 'पाकिस्तान कनेक्शन' सामने आया है।

सलमान खान ने कैंसिल किया शो

सलमान खान ने कैंसिल किया शो

सलमान खान का ये शो ह्यूस्टन में अप्रैल महीने में होने वाला था। इस शो के आयोजक पाकिस्तानी मूल के रेहान सिद्दीकी पर टेरर फंडिंग का आरोप है। रेहान सिद्दीकी कथित तौर पर अमेरिका में भारत विरोधी गतिविधियों के लिए शो के जरिए धन जुटा रहा है। रेहान ने इसके पहले भी अमेरिका में कई बॉलीवुड स्टार्स के शो कराए हैं।

दिलजीत दोसांज ने भी किया था शो कैंसिल

दिलजीत दोसांज ने भी किया था शो कैंसिल

मीका सिंह, बादशाह, पंकज उधास, सैफ अली खान और कई स्टार्स के शो को प्रमोट करने वाला रेहान सिद्दीकी इन सेलिब्रिटीज के साथ सोशल मीडिया पर अक्सर फोटो शेयर करता है। ह्यूस्टन में रहने वाले भारतीय समुदाय के लोगों ने भी इस मुद्दे को कई बार उठाया है। पिछले साल रेहान सिद्दीकी के खिलाफ #ISIAgentRehanSiddiqi ट्रेंड भी हुआ था। पिछले साल ही पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांज ने यूएस में रेहान द्वारा प्रमोट किए जाने वाले शो में शामिल होने से इनकार कर दिया था।

कुछ बॉलीवुड स्टार्स ने दिखाई है शो में दिलचस्पी

कुछ बॉलीवुड स्टार्स ने दिखाई है शो में दिलचस्पी

वहीं, अब इस शो को लेकर ट्विटर पर यूजर्स पिज्जाहट और केएफसी से मांग कर रहे हैं कि इस इवेंट को स्पॉन्सर ना करें। दूसरी तरफ, सलमान खान ने बढ़ते विवाद के बीच शो को कैंसिल करने का फैसला लिया है। हालांकि, कुछ बॉलीवुड स्टार्स ने रेहान द्वारा आयोजित होने वाले इस इवेंट में जाने में दिलचस्पी दिखाई है। लेकिन अभी तक इनके नाम सामने नहीं आए हैं कि वे कौन एक्टर हैं जो इस शो में शामिल होने वाले हैं। बता दें कि ह्यूस्टन में बड़ी संख्या में भारतीय मूल के लोग रहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+