Bigg Boss 13 की होस्टिंग बीच में छोड़ सकते हैं सलमान खान! सेहत पर पड़ रहा असर

नई दिल्ली। टेलीविजन पर तेजी से लोकप्रिय होता शो बिग बॉग को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। शो के होस्ट और सुपरस्टार सलमान खान कभी भी बिग बॉग की होस्टिंग छोड़ सकते हैं, हालांकी इस बात की कोई आधिकरिक पुष्टी नहीं की गई है लेकिन शो के एक्सटेंड होने के बाद ऐसी संभावनाएं जताई जा रही हैं। ऐसी भी खबरें हैं कि अपने व्यस्त शोड्यूल के चलते सलमान खान की सेहत पर भी असर पड़ रहा है।

5 हफ्तों को लिए एक्सटेंड हुआ शो

5 हफ्तों को लिए एक्सटेंड हुआ शो

बता दें कि बिग बॉस सीजन 13 को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं इसी वजह से अब शो को 5 हफ्तों को लिए और बढ़ा दिया गया है। अब बिग बॉस सीजन 13 का फिनाले जनवरी में नहीं बल्कि फरवरी में होगा। ऐसा बताया जा रहा है कि शो के एक्सटेंड होने से सलमान खान की मुश्किलें बढ़ गई हैं, दरअसल लगातार फिल्मों की शूटिंग और बिग बॉस के व्यस्त शेड्यूल से सलमान खान की सेहत पर असर पड़ रहा है । इस बात का जिक्र कई बार सलमान खुद स्टेज पर कर चुके हैं।

अब शो को हैंडल करना काफी मुश्किल

अब शो को हैंडल करना काफी मुश्किल

शो में होस्टिंग के दौरान कई बार सलमान खान को कहते सुना गया है कि अब शो हैंडल करना उनके बस की बात नहीं है। हालांकि कई बार उन्होंने ऐसे शो के कंटेस्टेंट की हरकतों से परेशान होकर कहा है। सलमान खान की फैमली ने भी उन्हें शो की होस्टिंग छोड़कर आराम करने को कहा है, ऐसा इसलिए क्योंकि ज्यादा प्रशर लेने से सलमान की सेहत पर काफी असर पड़ेगा।

सलमान खान को हो चुकी है ये बीमारी

सलमान खान को हो चुकी है ये बीमारी

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सुपरस्टार सलमान खान को ट्राइजेमिनल न्यूरेल्जिया नाम की बीमारी हो चुकी है, इस स्थिति में मरीज के चेहरे पर असहनीय दर्द होता है। इस बीमारी में ज्यादा गुस्सा करना भी सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। शो में ऐसा कई बार हुआ है जब कंटेस्टेंट अपनी हरकतों से सलमान खान को गुस्सा दिला देते हैं, जो उनकी सेहत के लिए बिल्कुल ठीक नहीं है।

भविष्य में भी शो होस्ट नहीं करेंगे सलमान खान

भविष्य में भी शो होस्ट नहीं करेंगे सलमान खान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐसी खबरें भी हैं कि बिग बॉस सीजन 13 सलमान खान का आखिरी शो हो सकता है। भविष्य में वह कभी बिग बॉस को शो नहीं करेंगे, अगर ऐसा होता है तो यह शो के मेकर्स और उनके फैंस के लिए बुरी खबर है। बताया जाता है कि सलमान पहले भी कई बार शो को होस्ट करने से मना कर चुके हैं लेकिन मेकर्स और चैनल सलमान खान को वापस ले आते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अब उनकी फैमली ने शो होस्ट करने से मना कर दिया है।

यह भी पढ़ें: Chhapaak के ट्रेलर लॉन्च के दौरान फूट-फूट कर रो पड़ीं दीपिका पादुकोण, मेघना ने लगाया गले

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+