18 साल बाद सलमान खान चिंकारा केस में सलमान खान बरी, फैंस खुश
जोधपुर। 25 जुलाई की सुबह सुपरस्टार सलमान खान के लिए खुशियों की सौगात लेकर आयी है क्योंकि हिंदी फिल्म के 'सुल्तान' यानी सलमान खान को 1998 में 'फिल्म हम साथ-साथ हैं' की शूटिंग के दौरान हुए हिरण शिकार के दो मामलों में आज राजस्थान हाईकोर्ट ने बरी कर दिया है।
निश्चित रूप से इस फैसले के बाद आज सलमान खान, उनके परिवार वाले और उनके प्रशंसकों ने राहत की सांस ली है। आपको बता दें कि सलमान खान इस मामले में 18 दिन की जेल भी काट चुके हैं साल 1998 में।
सलमान खान के बरी होने पर चारों ओर से प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। लोग काफी खुश हैं। फिल्म अभिनेता राजा मुराद ने कानून के फैसले पर खासी खुशी जताई है और कहा है कि अब वक्त आ गया है कि सलमान को घर बसा लेना चाहिए।
तो वहीं सलीम खान, जो कि सलमान खान के पिता हैं, ने एबीपी न्यूज से फोन पर कहा कि मुझे ऊपर वाले और कानून पर भरोसा था और इस बारे में और कुछ नहीं कहना चाहता।













Click it and Unblock the Notifications