सलमान 'खान' है.. इसलिए मिली बेल: साध्वी प्राची

नई दिल्ली। एक बार फिर से विश्व हिंदू परिषद की नेता साध्वी प्राची ने विवादित बयान देकर एक नई बहस छेड़ दी है।साध्वी ने इस बार निशाना साधा है सुपर स्टार सलमान खान पर जिन्हें कल हिट एंड रन केस में हाईकोर्ट से बेल मिली है। प्राची ने कहा कि सलमान खान को बेल सिर्फ इसलिए मिली है क्योंकि वो एक खान यानी मुसलमान है। अगर वो खान नहीं होते तो उन्हें बेल कभी नहीं मिलती। साध्वी ने कहा कि ऐसे में एक बार फिर से गरीबों के साथ अन्याय हुआ है।

Salman got bail beacuse he is a Khan: Sadhvi Prachi

हालांकि इससे पहले जब 6 मई को मुंबई के सेशन कोर्ट ने सलमान खान को पांच साल की सजा सुनायी थी सपा नेता नरेश अग्रवाल ने कहा था कि सलमान खान को सजा इसलिए मिली है क्योंकि वो एक मुस्लमि हैं और देश के अल्पसंख्यक वर्ग से आते हैं।

Pics: सलमान ने दुआ करने वालों को कहा- 'थैंक्यू, मेहरबानी, शुक्रिया'

कुल मिलाकर जब से सलमान खान ने सजा से जमानत तक सफर तय किया है तब से ही उन्हें लेकर लोग मिली-जुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं। तो वहीं राजनेतागण इस मामले को राजनीतिक रंग में रंगने में जुटे हुए हैं। फिलहाल सलमान खान काफी उठा-पटक के बाद बेल पर छूट चुके हैं और आज संभवत: वो अपनी फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' की बाकी शूटिंग के लिए श्रीनगर जा सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+