Sakshi Murder: आरोपी साहिल के खिलाफ 640 पन्नों की चार्जशीट दाखिल, पुलिस के पास हैं कई ठोस सबूत
Sakshi Murder News Update: दिल्ली में हुए साक्षी मर्डर केस में पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी है, जो 640 पन्नों की है। इस चार्जशीट में आरोपी साहिल के गुनाह से जुड़ी हर बात लिखी गई, ताकि उसको कड़ी सजा मिल सके।
सूत्रों के मुताबिक शाहबाद डेयरी पुलिस थाने में धारा 302 के तहत केस दर्ज किया गया था। पुलिस के पास इस मामले में सबूत के तौर पर सीसीटीवी फुटेज हैं। इसके अलावा कई गवाह भी हैं, जो उस वक्त वहां से गुजर रहे थे। पुलिस ने साहिल के खिलाफ कई इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस भी इकट्ठा किए हैं। ऐसे में आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने में मदद मिलेगी।

पिछले महीने 28 मई को साहिल नाम के युवक ने साक्षी नाम की लड़की की उसके घर के सामने हत्या कर दी थी। उसने उस पर चाकुओं से 20 से ज्यादा वार किए थे। वहीं जब चाकू उसके शरीर में फंस गया, तो उसने पत्थर से उसका सिर कुचल दिया था।
हैरानी की बात ये थी कि वहां पर बहुत से लोग मौजूद थे, लेकिन किसी ने उसको रोकने की कोशिश नहीं की। जब साक्षी ने दम तोड़ दिया, तो आरोपी वहां से फरार हो गया। हालांकि दूसरे ही दिन दिल्ली पुलिस ने उसे यूपी के बुलंदशहर से गिरफ्तार किया। इसके बाद से वो जेल में बंद है।
सीसीटीवी फुटेज देख दहल गए थे लोग
इस घटना के कई सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हुए थे। जिसमें साहिल बेरहमी से साक्षी को मारता हुआ दिख रहा था।
एक-तरफा प्यार में हुई हत्या
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साक्षी कुछ वक्त के लिए साहिल से बात करने लगी थी, लेकिन बाद में उसने दूरी बना ली। ये बात आरोपी को नहीं पसंद आई। उसने साक्षी से कई बार बात करने की कोशिश की, लेकिन जब वो नहीं मानी, तो उसने ये भयानक कदम उठाया।












Click it and Unblock the Notifications