अजितेश से शादी के महीनों बाद छलका साक्षी मिश्रा का दर्द, कही ये बात

Recommended Video

    BJP MLA की बेटी Sakshi Mishra ने की थी Ajitesh से शादी, फिर बयां किया अपना दर्द । वनइंडिया हिंदी

    बरेली। बरेली के बीजेपी विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी ने घरवालों की मर्जी के खिलाफ अजितेश से शादी कर ली थी और घरवालों से अपनी जान को खतरा भी बताया था। इसके बाद ये मामला कई दिनों तक सुर्खियों में छाया रहा। वहीं, अजितेश से शादी के दो महीने गुजर जाने के बाद भी बीजेपी विधायक की बेटी साक्षी मिश्रा की परेशानियां अभी कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। साक्षी का कहना है कि अभी भी उनको जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।

    साक्षी मिश्रा ने कहा- मिल रही हैं धमकियां

    साक्षी मिश्रा ने कहा- मिल रही हैं धमकियां

    साक्षी मिश्रा का कहना है कि उनका घर से निकलना मुश्किल हो गया है और वह भगोड़े की तरह जिंदगी जीने को मजबूर हैं। साक्षी का कहना है कि उन्हें अभी भी जान से मारने की धमकी मिल रही है। बीजेपी विधायक की बेटी ने कहा कि उस वीडियो को हर जगह लोगों ने देखा था और अब उनको व्हाट्सऐप और फेसबुक पर रोज धमकियां मिलने लगी हैं।

    भगोड़े की तरह जिंदगी जीने को मजबूर हैं

    भगोड़े की तरह जिंदगी जीने को मजबूर हैं

    अपने से उम्र में काफी बड़े अजितेश से शादी करने वाली साक्षी ने बताया, 'मेरे और मेरे पति के बारे में गलत खबरें फैलाई जा रही हैं, हाल ही में किसी ने यूट्यूब पर एक कंटेट पोस्ट कर दिया था कि मेरा अजितेश से तलाक हो गया है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद कई लोगों का मैसेज और कॉल आया कि हम तुम्हें जान से मार देंगे। वे शादी करने के मेरे फैसले को लेकर मुझे बार-बार गालियां दे रहे थे।'

    नहीं जी पा रहे सामान्य जिंदगी- साक्षी

    नहीं जी पा रहे सामान्य जिंदगी- साक्षी

    बीजेपी विधायक की बेटी ने बताया कि वह किराए के मकान के अलावा खुद को किसी अन्य जगह सुरक्षित महसूस नहीं करती हैं। साक्षी ने भोपाल के एक कॉलेज में पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री के लिए अप्लाई किया था लेकिन वह प्रवेश परीक्षा नहीं दे सकी थीं। साक्षी ने बताया, 'हम लोग सामान्य जीवन नहीं जी पा रहे हैं।' वहीं, अजितेश का कहना है कि शादी के कारण उनकी पत्नी साक्षी की पढ़ाई काफी प्रभावित हुई है। उन्होंने बताया कि उनके लिए काम करने वाले लोग ही फिलहाल उनका बिजनेस संभाल रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+