साक्षी मिश्रा के मामले में एक और खुलासा, पति अजितेश की हो चुकी है सगाई, सामने आई तस्वीरें

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के बरेली के बीजेपी विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें उसने अपनी जान को खतरा बताया था। इस वीडियो में साक्षी अपने पिता से दलित युवक से उसकी शादी को स्वीकार करने की अपील कर रही थी। वहीं, अब साक्षी और अजितेश की शादी के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। बीजेपी विधायक राजेश मिश्रा ने दावा किया है कि तीन साल पहले ही अजितेश की सगाई हो चुकी थी, इसकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं।

अजितेश की हो चुकी है सगाई

अजितेश की हो चुकी है सगाई

बीजेपी विधायक का कहना है कि अजितेश की सगाई में सात लाख रु खर्च हुए थे। उसकी शादी दिसंबर महीने में होने वाली थी। इस सगाई की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं जिनमें दावा किया जा रहा है कि अजितेश कुमार की सगाई भोपाल की रहने वाली एक लड़की से हो चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजितेश की सगाई भोपाल के एक होटल में धूमधाम से हुई थी। लेकिन सगाई के कुछ दिनों बाद ही अजितेश के घरवालों की तरफ से शादी के लिए मना कर दिया गया।

सगाई की तस्वीरें भी आई सामने

सगाई की तस्वीरें भी आई सामने

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिस लड़की से अजितेश की सगाई हुई थी, उसके पिता सरकारी नौकरी से रिटायर हो चुके हैं। उनकी पांच बेटियां और एक बेटा है। उनका कहना है कि रिटायरमेंट के बाद सगाई में इतना खर्च किया था। उन्होंने कहा कि उधार लेकर सगाई के लिए सारे इंतजाम किए थे। उनका कहना है कि अब इस खर्च की भरपाई कौन करेगा? समाज में सगाई टूटने से बदनामी भी काफी हुई है।

साक्षी ने लगाए थे घरवालों पर आरोप

साक्षी ने लगाए थे घरवालों पर आरोप

दरअसल, वायरल वीडियो के बाद साक्षी और अजितेश का मामला तूल पकड़ने लगा था। शुक्रवार को साक्षी अजितेश के साथ एक न्यूज चैनल के स्टूडियो भी पहुंचीं जहां उन्होंने अपने रिश्ते को लेकर पूरी बात बताई। इस दौरान साक्षी ने बताया कि जिस प्रकार उसके भाई को सारी छूट दी जाती थी, उसको कभी नहीं दी गई। भाई को हमेशा अधिक छूट दी जाती थी। साझी ने कहा, 'मेरी मां ने भी पिताजी से मेरे बारे में गलत बातें बताईं थी। लेकिन इसके बाद ऐसी बातों से हिम्मत बढ़ गई और मैं वो सब करने लगी जिसका डर ये लोग दिखाते थे। साझी ने बताया, अजितेश से बात करने की भनक भाई विक्की को लग गई थी। वह बार-बार इसके बारे में पूछता था। इसके बाद तो वह पीटने भी लगा, मैं पैर पकड़कर उसको मनाती रहती थी।'

विधायक राजेश मिश्रा ने दी थी सफाई

विधायक राजेश मिश्रा ने दी थी सफाई

साझी ने कहा था, 'वीडियो को सोशल मीडिया पर इसलिए पोस्ट किया था ताकि मैं इन लोगों से बच सकूं, मुझे भाई और पिताजी के दोस्तों से खतरा है।' साक्षी ने अपनी मां पर भी आरोप लगाए और कहा कि वह अखबार में नेगेटिव खबरें दिखाकर डराती थीं कि कैसे किसी बागी लड़की को घर वाले मार देते हैं। जबकि साक्षी के इन आरोपों को भाजपा विधायक राजेश मिश्रा ने गलत बताया। उन्होंने कहा, 'वह बालिग है, उसको अपने जीवन के बारे में निर्णय लेने का अधिकार है। मैंने किसी को धमकी नहीं दी है। उन्होंने कहा कि युवक मेरी बेटी से 9 साल बड़ा है, इसलिए मुझे उसकी चिंता हो रही थी।'

पुजारी ने मैरिज सर्टिफिकेट को बताया था जाली

पुजारी ने मैरिज सर्टिफिकेट को बताया था जाली

इसके पहले, साक्षी के मैरिज सर्टिफिकेट पर प्रयागराज में मंदिर के मुख्य पुजारी ने कहा कि उन्होंने बिठारी चैनपुर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक की बेटी की शादी नहीं कराई है। राम जानकी मंदिर के महंत परशुराम दास ने कहा, 'मंदिर में कोई शादी नहीं कराई जाती है, मंदिर के नाम से जारी किया गया प्रमाण पत्र फर्जी है। दरअसल, विधायक की बेटी की शादी का प्रमाण पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था, जो बेगम सराय स्थित प्राचीन रामजानकी मंदिर के नाम से जारी किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+