अब साक्षी का यूटर्न, इंस्टा से हटाई पति अजितेश के साथ डीपी
नई दिल्ली। बरेली के बीजेपी विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी इन दिनों सोशल मीडिया पर एक्टिव नजर आ रही हैं। साक्षी ने इंस्टाग्राम पर अपना नया अकाउंट बनाया था और डीपी में पति अजितेश के साथ तस्वीर लगाई थी। वहीं, बायो में साक्षी ने खुद को अजितेश की शेरनी बताया था, जिसके अब हटा लिया है। साक्षी लगातार अपनी प्रोफाइल में कुछ ना कुछ बदलाव कर रही हैं।

साक्षी ने इंस्टाग्राम पर बदली डीपी
कभी विधायक पिता राजेश मिश्रा को अपना आदर्श और हीरो बताने वाली साक्षी ने कुछ दिनों पहले इंस्टाग्राम पर खुद को अजितेश की शेरनी बताया था। अब साक्षी ने अपना यूजरनेम बदल दिया है, साक्षी ने अकाउंट को seenuabhi09 की जगह अब seenum099 नाम दिया है और लिखा है, 'शख्सियत महकती है हमारी।' साक्षी ने अपनी डीपी भी बदल दी है। इसके पहले, साक्षी ने अपने पति के साथ डीपी लगाई थी। वहीं, फेसबुक पर खुद को मनमर्जी क्वीन और राजेश मिश्रा की बेटी बताया था।

पहले बताया था खुद को 'अजितेश की शेरनी'
शीनू मिश्रा के नाम से बनाए गए इस फेसबुक पेज पर परिवार के साथ पुरानी फोटो पोस्ट की गई थी। साक्षी ने रक्षाबंधन को लेकर अपने भाई के लिए एक भी लिखा था। इस पोस्ट में साक्षी ने लिखा था, 'भाई कभी आई लव यू नहीं बोलते, कभी प्यार से बात नहीं करते, लेकिन सच तो ये है कि पूरी दुनिया में सबसे अधिक प्यार केवल भाई ही करते हैं। साक्षी ने अपने परिवार के साथ कुछ पुराने फोटो भी पोस्ट किए और सभी पर इमोशनल मैसेज लिखे हैं। दरअसल, साक्षी के घर छोड़कर भाग जाने और शादी कर लेने के बाद पिता व बीजेपी विधायक राजेश मिश्रा ने अपने विरोधियों पर साजिश करने का आरोप लगाया था।

अजितेश के साथ शादी के बाद वीडियो जारी कर आईं थी सुर्खियों में
बरेली के बीजेपी विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी ने अजितेश कुमार नाम के युवक से शादी की है। इन दोनों ने कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर कई वीडियो जारी किए और अपनी जान को खतरा बताते हुए विधायक राजेश मिश्रा पर कई आरोप जड़ दिए थे। इस मामले ने सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरी तो मीडिया ने भी इसे हाथों-हाथ ले लिया था।












Click it and Unblock the Notifications