साक्षी मिश्रा को इंस्टाग्राम पर आया मैसेज, 'ली है 50 लाख की सुपारी, तीन महीने में कर दूंगा काम'
नई दिल्ली। अंतर्जातीय विवाद करने के बाद से बरेली के बीजेपी विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी खबरों में बनी हुई हैं। अजितेश और साक्षी की शादी के दो महीने गुजर जाने के बाद भी उनको बार-बार धमकियां मिल रही हैं। साक्षी ने बताया कि लगातार सोशल मीडिया अकाउंट पर दंपति को मारने की धमकी दी जा रही है। साक्षी ने बताया कि उनको और अजितेश को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।
Recommended Video

इंस्टाग्राम अकाउंट पर जान से मारने की मिली धमकी
पिछले कुछ दिनों से साक्षी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'जिद्दी जाट' नाम की यूजर आईडी से आपत्तिजनक मैसेज भेजे जा रहे हैं। साक्षी के मुताबिक, युवक ने उनको धमकी दी है कि उसने उनकी और अजितेश की 50 लाख रु की सुपारी ली है। साथ ही ये भी लिखा है कि तीन महीने में काम पूरा कर दूंगा। हालांकि, ये सुपारी किसने दी, इसका कोई जिक्र नहीं किया गया है।

अजितेश को भी मिली धमकी
जबकि अजितेश के मुताबिक, ट्विटर और फोन से अभिषेक शर्मा नाम का एक युवक उन्हें लगातार गाली दे रहा है। उन्हें और उनके परिवार को आपत्तिजनक मैसेज भेज रहा है। अजितेश ने इसकी शिकायत बरेली पुलिस से भी की थी, जिसके बाद उन्हें दिल्ली में ही शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई। चूंकि, वह दिल्ली में अपना पता नहीं बताना चाहते हैं, इसलिए इस मामले में कार्रवाई नहीं हो पा रही है। यहां तक, साक्षी ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर किसी अनहोनी की आशंका जताई है।

भेजे जा रहे आपत्तिजनक मैसेज
पहले भी इस तरह के आरोपों की जांच कर चुके सीओ थ्री कुलदीप कुमार ने बताया कि अभी इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। दूसरी तरफ, बीजेपी विधायक की बेटी का कहना था कि उस वीडियो को हर जगह लोगों ने देखा था और अब उनको व्हाट्सऐप और फेसबुक पर रोज धमकियां मिलने लगी हैं। साक्षी मिश्रा ने कहा कि उनका घर से निकलना मुश्किल हो गया है और वह भगोड़े की तरह जिंदगी जीने को मजबूर हैं। साक्षी ने कहा कि कई लोगों का मैसेज और कॉल आया कि हम तुम्हें जान से मार देंगे। वे शादी करने के मेरे फैसले को लेकर बार-बार गालियां दे रहे थे। उन्होंने कहा कि वे लोग सामान्य जिंदगी नहीं जी पा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications