साक्षी महाराज के बोल दम है तो पोर्क खाकर दिखाये
लखनऊ। भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने गोमांस को लेकर चल रहे विवाद में नयी बहस छेड़ दी है। साक्षी महाराज ने बीफ का समर्थन करने वालों को नयी चुनौती दी है।
साक्षी महाराज ने कहा कि जो लोग ये कहते हैं कि गाय और बकरी के मांस में कोई अंतर नहीं है, मांस तो मांस होता है तो मुसलमान सुअर का मांस खाकर दिखाये।
जानिए गाय के बारे में हैरान कर देने वाले रोचक तथ्य
गो हत्या का विरोध करते हुए साक्षी महाराज ने कहा कि जिस तरह से स्त्री के कई रूप होते हैं मां, बहन, पत्नी लेकिन सबके साथ एक जैसा व्यवहार नहीं किया जा सकता है।
गो हत्या की बात करने को सांप्रदायिकता करार देने वालों को साक्षी महाराज ने कहा कि जब एक्शन होगा तभी रिएक्शन होगा। उन्होंने कहा कि मीडिया गुजरात दंगे की तो बात करता है लेकिन कोई गोधरा की बात नहीं करता है।
साक्षी महाराज यही नहीं रुके उन्होंने कहा कि एक नेता को कोई दो हाथ मार दे तो भूचाल आ जाता है लेकिन कोई यह नहीं पूछता कि बीफ पार्टी क्यों दी गयी।
दादरी के बिसहाड़ा में अखलाक की हत्या के मामले में बोलते हुए साक्षी महाराज ने कहा कि अखलाक ने खुद अपने दोस्त सिसौदिया को फोन करके कहा था कि उसके फ्रिज में गाय का मांस है, इसीलिए वह उसके घर नहीं गया क्योंकि उसे डर था कि लोग उसे भी मार डालेंगे।













Click it and Unblock the Notifications