साक्षी महाराज के इशारे पर दिल्ली पुलिस ने मीडिया को उनके घर से बाहर निकाला
नई दिल्ली| दिल्ली में आज मीडियाकर्मियों और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद साक्षी महाराज के समर्थकों के बीच में उस समय विवाद उत्पन्न हो गया जिस समय मीडियाकर्मी साक्षी महाराज से चार बच्चे पैदा करने वाली बात पर रियेक्शन जानना चाहते थे। साक्षी तो पहले मीडियावालों पर भड़क गये लेकिन उसके बाद वो अपने घर पहुंचे तो उन्होंने मीडियावालों को अपने घर से निकालने की कोशिश की जिस दौरान उनके समर्थकों और मीडियावालों के बीच तीखी नोंक-झोंक हो गई।
गौरतलब है कि भाजपा सांसद साक्षी महाराज के विवादित बयानों को लेकर पार्टी ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इस बारे में जब साक्षी महाराज से पूछा गया तो उन्होंने संवाददाताओं से कहा, "मैं आपसे नहीं, बल्कि अपनी पार्टी से बात करूंगा।
मुझे कोई नोटिस नहीं मिला है, मिलेगा तो भी मैं आपको क्यों बताऊं
आपको बता दें कि साक्षी महाराज उत्तर प्रदेश के उन्नाव से भाजपा के सांसद है। उन्हें सोमवार को पार्टी की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया, लेकिन उन्होंने इन खबरों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, "मुझे अब तक कोई नोटिस नहीं मिला है। अगर मुझे नोटिस मिलेगा तो मैं उसका जवाब दूंगा और अगर किसी को कोई नोटिस मिलता भी है, तो यह पार्टी का अंदरूनी मामला है। मैं इस बारे में मीडिया से बात नहीं करूंगा।"
भाजपा प्रवक्ता जी.वी.एल. नरसिम्हा राव ने कहा कि इस मामले में कार्रवाई की गई है, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐसी टिप्पणियां करने से बचने का निर्देश दिया है, फिर भी सांसद ने ऐसी टिप्पणी की है। रा
मालूम हो कि है साक्षी महाराज ने उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक जनसभा के दौरान कहा था कि भारत में चार पत्नियों और 40 औलादों की अवधारणा काम नहीं करेगी। वक्त आ गया है कि हिंदू धर्म की रक्षा के लिए हिंदू महिलाएं भी कम से कम चार बच्चे पैदा करें।













Click it and Unblock the Notifications