वर्ल्ड नंबर एक Neeraj Chopra Wrestlers के साथ! पहलवानों के साथ पुलिस के बर्ताव से दुखी, बेहतर रास्ते पर जोर
वर्ल्ड नंबर एक जैवलीन थ्रोअर Neeraj Chopra Wrestlers के साथ खड़े दिख रहे हैं।! पहलवानों के साथ दिल्ली पुलिस के बर्ताव से दुखी नीरज ने विवाद का बेहतर समाधान खोजने पर जोर दिया।

रेसलिंग फेडरेशन के चीफ से सीधे टकराव के समय गोल्डन ब्वॉय Neeraj Chopra Wrestlers के साथ खड़े दिख रहे हैं। उन्होंने पहलवानों के साथ दिल्ली पुलिस के सलूक को गलत बताया।
नीरज चोपड़ा ने स्पोर्ट्स स्पिरीट और एथलीट होने की शानदार मिसाल पेश करते हुए रेसलिंग में भारत का गौरव बढ़ाने वाली साक्षी मलिक के वीडियो को रीट्विट कर कहा, ये देखकर मुझे बहुत दुख हो रहा है।
पहलवान साक्षी मलिक ने जो वीडियो ट्वीट की है, इसमें दिल्ली पुलिस के जवानों और पहलवानों के बीच का संघर्ष साफ दिखता है। पुलिस मलिक समेत बाकी रेसलर्स को हिरासत में लेने का प्रयास कर रही है।
पिछले 35 दिनों के धरने पर बैठे पहलवानों के साथ ऐसे सलूक पर सोशल मीडिया पर भी काफी तीखे रिएक्शंस देखने को मिले। इन सबके बीच नीरज का बयान इसलिए भी अहम है क्योंकि इन्होंने इस टकराव के लिए बेहतर समाधान तलाशने पर जोर दिया है।
ओलंपिक पदक विजेता और स्टार जैवलीन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के खिलाफ अपने विरोध प्रदर्शन के दौरान पहलवानों को हिरासत में लिए जाने पर निराशा व्यक्त करते हुए दो टूक कहा, "इससे निपटने के लिए एक बेहतर तरीका होना चाहिए।"।
इससे पहले पहलवान बजरंग पूनिया ने बताया, 10 घंटे तक हमें अलग-अलग थानों में हिरासत में रखा गया। उन्हें सबसे अंतिम में रिहा किया गया। पूनिया ने कहा, "जब तक हमें न्याय नहीं मिल जाता, तब तक घर जाने का कोई मतलब नहीं है।
इससे पहले बजरंग पुनिया ने दिल्ली पुलिस पर बिना अपराध किए हिरासत में रखने का आरोप लगाते हुए भी ट्वीट किया था। पूनिया ने अपने ट्वीट में लिखा, "पुलिस ने हिरासत में रखा है। कुछ नहीं बता रही। क्या मैंने कोई अपराध किया है? बृजभूषण को जेल में होना चाहिए था। हमें जेल में क्यों रखा है?"
तमाम उथल पुथल के बीच डीसीपी, सोनीपत पूर्वी गौरव राजपुरोहित ने कहा था कि प्रदर्शनकारी पहलवान जंतर-मंतर पर अपने धरना स्थल से नई संसद की तरफ बढ़ने की कोशिश कर रहे थे। दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।
Recommended Video
दिल्ली पुलिस ने पहले कहा था कि नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए "असामाजिक तत्वों" को राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
दिल्ली पुलिस ने रविवार को जंतर-मंतर पर हुई हाथापाई को लेकर पहलवानों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। FIR दंगा भड़काने की साजिश जैसे गंभीर आरोप लगाए गए।












Click it and Unblock the Notifications