मुंबई की साकीनाका मस्जिद भर रही है LOCKDOWN में फंसे 800 मजदूरों का पेट

मुंबई। पूरी दुनिया इस समय कोरोना वायरस का प्रकोप झेल रही है। वैश्विक महामारी से अब तक विश्व में 19 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं वहीं, 1 लाख से अधिक लोगों की मौत हो गई है। इसी बीच कई ऐसी भी खबरें सामने आ रही हैं जिनसे यह पता चलता है कि दुनिया में अभी इंसानियत जिंदा है। जाति-धर्म के परे कई लोग इस मुश्किल घड़ी में मजबूर और गरीब लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं। इसका एक उदाहरण महाराष्ट्र के मुंबई से सामने आया है।

लॉकडाउन की वहज से गई नौकरी

लॉकडाउन की वहज से गई नौकरी

भारत में लॉकडाउन के चलते कई प्रवासी मजदूरों को अपनी नौकरी गंवानी पड़ी है, देशबंदी की वजह से वह अपने घर भी नहीं जा सकते। ऐसे में उनके सामने खाने-पीने की बड़ी समस्या है। इस संकट के समय में मुंबई स्थित साकीनाका मस्जिद करीब 800 प्रवासी मजदूरों का पेट भर रही है। सोशल मीडिया पर मस्जिद की कई तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं।

800 लोगों को रोज खाना खिला रहे हैं

दरअसल, लॉकडाउन के चलते कई प्रवासी मजदूरों की नौकरी चली गई जिससे उनके सामने खाने-पीने की समस्या आ गई है। मुंबई के साकीनाका इलाके में खैरानी रोड पर स्थित 'जामा मस्जिद अहले हदीस' ने इस मुश्किल घड़ी में नौकरी खो चुके 800 जरूरतमंद लोगों को खाना खिलाकर इंसानियत की मिसाल पेश की है। जामा मस्जिद अहले हदीस के मौलाना आतिफ सनाबली ने कहा कि मस्जिद के आस-पास के इलाकों में लोगों को राशन भी प्रदान किया जा रहा है।

भूख नहीं देखती जाति और धर्म

भूख नहीं देखती जाति और धर्म

मौलाना आतिफ सनाबली ने कहा कि कोरोना वायरस की तरह भूख भी जाति, धर्म नहीं देखती और यह सबको प्रभावित करती है। हमारा मकसद है कि कोरोना संटक में कोई भी भूका ना सोए। उन्होंने बताया कि मस्जिद में भोजन को सफाई से पकाया जाता है और खाना बांटते समय सामाजिक दूरी का पालन भी किया जाता है। गौतलब है कि भारत में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं जिसकों देखते हुए पीएम मोदी ने लोगों से घरों में रहने की अपील की है।

हिंदू शख्स ने बताई अपनी कहानी

हिंदू शख्स ने बताई अपनी कहानी

इस मुश्किल घड़ी में देशभर से लोग मदद के लिए आगे आ रहे हैं। हाल ही में मुंबई में फंसे एक शख्स ने अपना वीडियो जारी कर उन मुसलमानों का धन्यवाद किया है जो उनकी मदद कर रहे हैं। दिनेश यादव वीडियो शुरू होते ही कहते हैं, 'उनके साथ बैठकर तो देखो, उनसे बातचीत करके तो देखो.... आपको पता चल जाएगा कि वो तुम्हें प्यार करते हैं या नफरत करते हैं। वीडियो में उन्होंने बताया कि हिंदू होने के बावजूद एक मुसलमान परिवार उनका और उनके बेटे का ख्याल रख रहा है। 50 से ज्यादा मुस्लिम युवा उन्हें किसी चीज की दिक्कत नहीं होने दे रहे।

देश में कोरोना वायरस के 11,439 मामले

देश में कोरोना वायरस के 11,439 मामले

मालूम हो कि भारत में लॉकडाउन का दूसरा चरण आज (बुधवार) से शुरू हो गया है। मंगलवार को पीएम मोदी ने देश को संबोधित करते हुए 25 मार्च को लागू किए गए लॉकडाउन को बढ़कर 3 मई, 2020 तक किए जाने की जानकारी दी थी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की मुताबिक भारत में अब तक कोरोना वायरस के कुल 11,439 मामलों की पुष्टि हुई है। देशभर में वायरस से 377 लोगों की मौत हो गई है, जबकि ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 1306 है। केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर कोरोना वायरस से निपटने की पूरी कोशिश कर रही हैं।

यह भी पढ़ें: कोरोना की चपेट में पाकिस्‍तान को चाहिए भारत से मदद, इमरान सरकार ने की हाइड्रोक्‍सीक्‍लोरोक्‍वीन की मांग

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+