100 करोड़ कमाने वाली फिल्म के डायरेक्‍टर की 'पत्‍नी' करती है घरों में बर्तन साफ

नई दिल्ली। पिछले साल आने वाली रिलीज हुई सुपरहिट मराठी फिल्म सैराट ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। रातों-रात फिल्म का झिन-झिन गाना लोगों की जुबां पर बैठ गया था। लो बजट फिल्म ने 100 करोड़ का आकंड़ा पार कर दिया था। यह फिल्म 50 करोड़ रुपये कमाने वाली पहली मराठी फिल्म बन गई। फिल्म के साथ ही फिल्म के निर्देशक नागराज मंजुले भी चर्चित हो गए। एक बार फिर से फिल्म की चर्चा हो रहा है। दरअसल फिल्म फेयर अवॉर्ड्स में 'सैराट' को बेस्ट फिल्म और निर्देशक नागराज मंजुले को बेस्ट डायरेक्ट का अवॉर्ड मिला है।जहां फिल्म के क लाकर और निर्देशक एक अवार्ड की खुशी मना रहे हैं वहीं फिल्म के निर्देशक नागराज मंजुले की जिंदगी सके जुड़ा एक राज फिर से लोगों के सामने आ गया है।

 बेस्ट निर्देशक की पत्नी कामवाली

बेस्ट निर्देशक की पत्नी कामवाली

आपको जानकर हैरानी होगी कि जिस फिल्म के निर्देशक की दूसरी फिल्म ने ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया हो उसकी पहली पत्नी दूसरों के घरों में नौकरानी का काम करती है। दूसरों के घरों में बर्तन धोती है। जी हां नागराज की पत्नी अब दूसरों के घर में बर्तन साफ करती है।

 नागराज की एक्स वाइफ का खुलासा

नागराज की एक्स वाइफ का खुलासा

नागराज की एक्स वाइफ सुनीता मंजुले ने मीडिया के सामने खुलासा किया था कि कैसे नागराज ने उनपर अत्याचार किया था। कैसे उसका उत्पीड़न किया था। 1997 में दोनों की शादी हुई थी, लेकिन दोनों का रिश्ता टिक नहीं सका। सुनीता ने अपने ऊपर हुए जुल्मों का खुलासा करते हुए कहा था कि नागराज ने उन्हें पत्नी का दर्जा नहीं दिया। उन्हें सार्वजनिक जगहों पर ले जाने से बचते थे। सुनीता गांव में रहती थी और नागजार अहमदनगर के एक इंस्टीट्यूट में पढ़ाई करते थे।

 अवार्ड समारोह के दौरान घर में किया बंद

अवार्ड समारोह के दौरान घर में किया बंद

सुनीता के मुताबिक जब नागराज की फिल्म 'पिस्तुल्या' को नेशनल अवॉर्ड मिलने वाला था तो घर के सारे लोग राष्ट्रपति भवन गए, लेकिन उन्हें घर में बंद कर दिया था। जिसके बाद उनकी शादी टूट गई। उन्होंने आरोप लगाया कि नागराज बच्चा नहीं चाहते थे इसलिए उन्होंने उनका 2-3 बार अबॉर्शन भी करवाया था।

बर्तन धोकर पालती है पेट

बर्तन धोकर पालती है पेट

नागराज और उनके तलाक का केस कोर्ट तक पहुंचा, लेकिन बाद में 7 लाख पर डील तय हो गई, लेकिन अब वो दूसरों के घरों में बर्तन-पोंछा करके अपना पेट पालती है। वो पूणे के एक छोटे से इलाके में रहकर अपना जीवन बिता रही है। उन्होंने नागराज पर मारपीट का भी आरोप लगाया। आपको बता दें कि नागराज अब हिंदी फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। उनकी आने वाली फिल्म में अमिताभ बच्चन निगेटिव किरदार निभा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+