Saina Teaser Out: तिरंगे में लिपटी परिणीति, बोलीं-'करछी-तवे के बदले पकड़ी मैंने तलवार'

मुंबई। साइना नेहवाल केवल एक बैडमिंटन खिलाड़ी का नाम नहीं हैं बल्कि वो देश का गौरव हैं। साइना ने अपने दम पर वो मुकाम हासिल किया है, जहां तक पहुंचना हर किसी के बस में नहीं होता है लेकिन साइना को कामयाबी की मंजिल तक पहुंचने में बहुत सारी मुश्किलों से गुजरना पड़ा है। आपको जानकर हैरत होगी कि साइना जैसी बेटी को भी 'लड़की' होने का दंश झेलना पड़ा था लेकिन अपने हौंसलों और इच्छाशक्ति से आज साइना नेहवाल भारत की आन-बान और शान हैं और उनके जैसा बनने का ख्वाब भारत की हर बेटी देखती है।

फिल्म ' साइना' का टीजर आउट

फिल्म ' साइना' का टीजर आउट

साइना की अब तक की लाइफ जर्नी को उनकी बॉयोपिक फिल्म 'साइना' में दिखाया गया है, जिसका बेसब्री से लोग इंतजार कर रहे हैं। फिल्म का टीजर आउट हो चुका है और उम्मीद के मुताबिक ये टीजर दिल पर दस्तक देता है। फिल्म ' साइना' में लीड रोल परिणीति चोपड़ा प्ले कर रही हैं, जिनका लुक लोगों को इंप्रेस करता है। टीजर की शुरुआत एक दमदार डायलॉग के साथ होती है। ये संवाद परिणीति चोपड़ा बैकग्राउंड से बोलती नजर आती हैं।

 'करछी-तवे के बदले में पकड़ी मैंने तलवार'

'करछी-तवे के बदले में पकड़ी मैंने तलवार'

टीजर में दिखाया गया है कि स्क्रीन पर परिणीति की आंखे बैडमिंडन रैकट और सामने वाले खिलाड़ी पर हैं और पीछे से आवाज आती 'मेरा देश भारत, आबादी सवा 100 सौ करोड़ और उसमें आधी महिलाएं, राजा बेटा कॉलेज जाएगा मेरा और बेटी चूल्‍हा फूंकेगी और 18 के होते ही हाथ पीले और स्‍टोरी फ‍िनिश।.... पर मेरे साथ ऐसा नहीं हुआ। करछी-तवे के बदले पकड़ी मैंने तलवार, सामने कौन है इससे मुझे कभी कोई फर्क नहीं पड़ता, मेरे ध्येय एकदम क्लीयर, सामने वाले को एकदम चित्त कर देना, मार देना।'

फिल्म के निर्देशकअमोल गुप्‍ते हैं

फिल्म के निर्देशकअमोल गुप्‍ते हैं

कुल मिलाकर टीजर फिल्म के प्रति उत्सुकता पैदा करता है, कुछ ही देर में टीजर को 4 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है, यह फिल्म 26 मार्च को रिलीज होगी। परिणीति चोपड़ा की इस फिल्म को टी-सीरीज के बैनर तले बनाया गया है, अमोल गुप्‍ते ने इसका डायरेक्शन किया है।

हर देशवासी को साइना नेहवाल पर गर्व है

हर देशवासी को साइना नेहवाल पर गर्व है

मालूम हो कि हरियाणा में जन्मी और हैदराबाद में रहने वाली 31 साल की साइना नेहवाल भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। साल 2012 में लंदन ओलंपिक में कांस्य जीतने वाली वो पहली भारतीय शटलर क्वीन हैं। पूर्व वर्ल्ड नंबर 1 बैडमिंटन प्लेयर रह चुकी साइना के नाम पर 24 से ज्यादा इंटरनेशनल मेडल हैं, जिनमें 11 सुपर सीरीज खिताब भी शामिल हैं, साल 2019 में साइना ने इंडोनेशिया मास्टर्स के वीमेंस सिंगल्स का खिताब अपने नाम किया था।

'पदम भूषण सम्मान' से सम्मानित

तो वहीं साल 2016 में भारत के सर्वोच्च सम्मान में से एक 'पदम भूषण सम्मान' से उन्हें पुरस्कृत किया जा चुका है। 2009-2010 में खेल जगत का सबड़े बड़ा और प्रतिष्ठित पुरस्कार 'राजीव गांधी खेल रत्न' पुरस्कार से भी वो नवाजी जा चुकी हैं, उन्होंने साल 2018 में बैडमिंटन स्टार पी कश्यप से शादी की थी।

यहां देखें: फिल्म 'साइना' का दमदार टीजर- क्लिक करें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+