Saina Nehwal on Amarnath Yatra: 'बाबा बर्फानी सबपर कृपा बनाए रखें',अमरनाथ यात्रा के बाद बोलीं सायना नेहवाल
Saina Nehwal on Amarnath Yatra : सावन के पवित्र महीने में अमरनाथ यात्रा चल रही है, देश के कोने-कोने से लोग 'बाबा बर्फानी' का दर्शन करने के लिए इस यात्रा में शामिल होते हैं। भारत की बैडमिंट क्वीन और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता सायना नेहवाल ने भी भोले बाबा के दर्शन किए और इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट करके दी है।

बाबा के दर्शन करने के बाद सायना ने कहा कि 'हमने अमरनाथ जी के बहुत अच्छे से दर्शन किए, मैं अपनी मां के साथ दर्शन करके बहुत खुशी महसूस कर रही हूं। मैं अमरनाथ श्राइन बोर्ड और वहां हमारी मदद करने वाले सैन्य लोगों को धन्यवाद देना चाहती हूं, जिनकी वजह से हमारा दर्शन सुलभ हुआ है।'
'आपको सकारात्मकता और ताकत मिलती है'
'मैं दर्शन करके बहुत खुश और संतुष्ट हूं। जब आप ऐसी जगह पर आते हैं जहां आपको सकारात्मकता और ताकत मिलती है तो आपका मन शांत होता है, हमारी इतनी मदद करने के लिए मैं सरकार को भी थैंक्यू कहना चाहती हूं।'
'अमरनाथ की यात्रा 1 जुलाई से प्रारंभ हुई'
आपको बता दें कि बाबा अमरनाथ की यात्रा 1 जुलाई से प्रारंभ हुई थी। ये बहुत ही कठिन यात्रा है, इसके लिए रजिस्ट्रेशन अभी भी चालू है। हालांकि खराब मौसम की वजह से यात्रा को बीच-बीच में रोक दिया गया था लेकिन अब ये सुचारू रूप से चालू है।
स्वयंभू शिवलिंग के दर्शन करने से मोक्ष मिलता है
गौरतलब है कि स्वयंभू शिवलिंग के दर्शन के लिए इस बार अभी तक करीब पांच लाख लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। आप इसके लिए रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन, ऑफलाइन और ऑन द स्पॉट भी करा सकते हैं।
इंसान के सारे कष्टों का अंत तो होता ही है
मान्यता है कि 'बाबा बर्फानी' के दर्शन करने से इंसान के सारे कष्टों का अंत तो होता ही है और उसको मोक्ष की प्राप्ति होती है। मालूम हो कि यात्रा 31 अगस्त तक चलेगी। इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता के इंतजाम किए गए हैं।इस बार यात्रियों की सुरक्षा की जिम्मदारी आईटीबीपी के जवानों को दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications