सैफ अली खान की बहन सबा ने शेयर किया ये Family Montage, मां शर्मिला के लिए खास कैप्शन
मुंबई, 7 मई : आभूषण डिजाइनर और अभिनेता सैफ अली खान की बहन सबा अली खान फिल्म लाइन से तो काफी दूर है लेकिन सोशल मीडिया वो खूब एक्टिव रहती हैं। सबा ने शुक्रवार को अपने परिवार के सदस्यों की एक मोंटाज साझा किया । इंस्टाग्राम रील्स पर सबा अली खान ने अपने मां शर्मिला टैगोर और दिवंगत पिता मंसूर अली खान पटौदी की एक वीडियो क्लिप पोस्ट की, साथ ही इस फोटो में अपने तीन भाई-बहनों --- सोहा अली खान, सैफ और खुद की फोटो शेयर की।

सबा ने लिखा ये पोस्ट
इस वीडियो कोलार्ज को पोस्ट करते हुए लिखा Resemblances Family ... हम सब एक दूसरे से मिलने हैं! ज्यादातर मां के जैसे दिखते हैं।" इस मोटांज के बैकग्राउंड म्यूजिक में फैमिली इज लव बज रहा है। उनके पोस्ट पर प्रशंसकों ने टिप्पणी की है। जिसमें एक फैन ने लिखा, "FAMILY FIRST NO MATTER WHAT।" एक अन्य ने कहा,आप सब बहुत गॉर्जियस हैं" एक तीसरे यूजन ने लिखा "नवाब।"
शबा ने मां के लिए पहले लिखी थी ये पोस्ट और पूछा था ये सवाल
बता दें सबा ने गुरुवार को मां शर्मिला की एक पुरानी तस्वीर भी साझा की थी और अपने प्रशंसकों से पूछा था कि उसके और उसके भाई-बहनों में कौन अपनी मां के जैसा दिखता है। फैंस ने सोहा अली खान और उन्हें बराबर नंबर दिएद्य इससे पहले, एक साक्षात्कार में, सबा ने एक संदेश के माध्यम से शर्मिला के लिए अपने प्यार का इजहार किया था। उन्होंने अपनी माँ के काम की प्रशंसा की थी, यह कहते हुए कि उसे उस पर बहुत गर्व है। सबा ने शर्मिला को एक ऑलराउंडर और शानदार कहा था उसने यह भी कहा कि वह एक अद्भुत मां और पत्नी है।
सबा ने पहले ये वीडियो किया था शेयर
वह कुछ समय से पारिवारिक तस्वीरों को सबा ने शेयर किया था। इन तस्वीरों में सैफ, करीना कपूर, शर्मिला, मंसूर, सोहा, उनके पति कुणाल केमू, इब्राहिम अली खान, सारा अली खान, तैमूर अली खान और इनाया नौमी केमू शामिल हैं। हाल ही में सबा ने एक दिलचस्प किस्सा भी शेयर किया था।












Click it and Unblock the Notifications