16 साल बाद अमृता से तलाक पर छलका सैफ अली खान का दर्द, कहा-ये दुनिया की सबसे बुरी चीज

मुंबई। आमतौर पर अपनी पर्सनल लाइफ को मीडिया से दूर रखने वाले एक्टर सैफ अली खान ने पहली बार मीडिया के सामने अपने उस दर्द को बयां किया है, जिसे उन्होंने आज तक छुपा कर रखा था, पिंकविला को दिए गए इंटरव्यू में सैफ ने पहली बार अपने और अपनी पहली पत्नी अमृता सिंह के साथ हुए तलाक पर बात की है, अपने जीवन के उस बुरे दौर को याद करते हुए पहली बार सैफ ने बताया कि उस वक्त उनकी क्या हालत थी।

16 साल बाद छलका सैफ अली खान का दर्द

16 साल बाद छलका सैफ अली खान का दर्द

सैफ ने कहा कि तलाक हर लिहाज से बुरा होता है, खासकरके तब जब आपकी फैमिली में बच्चे हों, ये ऐसी चीज है जिसके लिए मैं कामना करता हूं कि काश कुछ अलग होती. मुझे नहीं लगता कि मैं कभी इसे लेकर सहज हो पाऊंगा, कुछ चीजें कभी ठीक नहीं हो सकतीं हैं, वो मेरे जीवन का काफी बुरा दौर था, लेकिन अपने आप को ये समझाकर शांत कर लेता हूं कि मैं उस वक्त केवल 20 साल का था।

'बच्चों को खुशहाल परिवार देना मां-बाप का कर्तव्य है'

सैफ ने कहा कि आपको अपने पेरेंट्स को साथ देखना पसंद है लेकिन वो दोनों भी अलग-अलग इंसान हैं, किसी भी बच्चे को एक खुशहाल घर का अभाव नहीं होना चाहिए, आपको उनके लिए हर हाल में सब कुछ करना चाहिए, एक स्थिति- खूबसूरत घर और माहौल बच्चों के साथ शेयर करना चाहिए।

अमृता ने शादी के लिए अपनाया था इस्लाम

अमृता ने शादी के लिए अपनाया था इस्लाम

गौरतलब है कि 1991 में सैफ की अमृता सिंह के साथ पहली शादी मुस्लिम रीति रिवाज से हुई थी। सिख परिवार में पली बढ़ी अमृता ने शादी से पहले धर्म परिवर्तन कर लिया था। दोनों की पहली मुलाकात फिल्म बेखुदी के सेट पर हुई थी, ऐसा कहा जाता है पटौदी परिवार इस रिश्‍ते के खिलाफ था, वजह दोनों की उम्र का फासला था। अमृता, सैफ से उम्र में 12 साल बड़ी थी लेकिन सैफ और अमृता ने जिद करके शादी कर ली थी, इस शादी से सैफ-अमृता को सारा और इब्राहिम दो बच्चे हैं।

करीना कपूर हैं सैफ की दूसरी पत्नी

करीना कपूर हैं सैफ की दूसरी पत्नी

कुछ समय बाद सैफ और अमृता ने आपसी सहमति से 2004 में तलाक ले लिया। हालांकि इसके पीछे क्‍या कारण थे उनकी जानकारी किसी को नहीं है। ऐसा माना जाता है कि सैफ की गर्लफ्रेंड रोजा के कारण ही इस रिश्‍ते का अंत हुआ, फिलहाल इस तलाक के कई साल बाद करीना कपूर, सैफ अली खान की जिंदगी में आईं और दोनों ने पांच साल की डेटिंग के बाद साल 2012 में शादी कर ली, इस शादी से सैफ को एक बेटा तैमूर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+