नागरिकता कानून को लेकर सैफ अली खान ने चुप्पी तोड़ी, कही ये बात

नई दिल्ली। फिल्म अभिनेता सैफ अली खान ने नागरिकता संशोधन कानून और इसके खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शनों पर कहा है कि वो चिंतित है। एक इंटरव्यू में सीएए पर हुए सवाल के जवाब में सैफ ने कहा, जो स्थिति है, उसे मैं बेहतर तरीके से समझने की कोशिश कर रहे हैं। अच्छी तरह से समझने के बाद ही अपनी कोई स्पष्ट राय बनऊंगा।

 नागरिक के तौर पर चिंता होती है

नागरिक के तौर पर चिंता होती है

सैफ ने कहा, मीडिया में काफी कुछ लिखा गया है, कई चीजें हैं जिसने हमें चिंता करने की वजह दी है। एक नागरिक के तौर पर अस्थिरता की स्थिति आपको फिक्र में डालती है। ऐसा लगता है कि कई मायनों में भारत को खुद को परिभाषित करना होगा। विरोध प्रदर्शनों को लेकर सैफ ने कहा कि शांतिपूर्वक प्रदर्शन करना हर किसी का अधिकार है, इसे कैसे नकारा जा सकता है।

 बॉलीवुड से CAA का भारी विरोध

बॉलीवुड से CAA का भारी विरोध

विवादित नागरिकता कानून को लेकर फिल्मी कलाकारों की एक बड़ी जमात विरोध जता रही है। कई लोगों ने सड़क पर आकर विरोध जताया है तो कई लोग सोशल मीडिया पर लगातार इसके खिलाफ लिख रहे हैं। कानून की मुखालफत करने वाले फिल्मी कलाकारों में सुशांत सिंह, फरहान अख्तार परिणति चोपड़ा, ऋचा चड्ढा, स्वरा भास्कर, अनुभव सिन्हा, जीशान अय्यूब, अनुराग कश्यप, शबाना आजमी जैसे नाम शामिल हैं। कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों में देश में कम से कम 18 लोगों की मौत हो चुकी है। दर्जनों लोग घायल हैं।

देशभर में विश्वविद्यालयों में प्रदर्शन

देशभर में विश्वविद्यालयों में प्रदर्शन

नागरिकता संशोधन एक्ट, 2019 को हाल ही में सदन से मंजूरी मिली है। इस कानून में पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए हिंदू, जैन, सिख, बौद्ध, पारसी और ईसाई समुदाय के शरणार्थियों को नागरिकता का प्रस्ताव है। कांग्रेस समेत ज्यादातर विपक्षी दल और कई सामाजिक संगठन इस बिल का विरोध कर रहे हैं। देशभर की बड़ी यूनिवर्सिटियों के छात्र भी इसके खिलाफ सड़कों पर हैं। विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि धर्म के आधार पर कानून बनाना भारत के संविधान पर हमला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+