शंकराचार्य के पोस्टर में रामभक्त हनुमान ने साईं बाबा को दौड़ाया
भोपाल। एक तरफ जहां नेताओं के विवादित बयानों के चलते हर तरफ हंगामा मचा हुआ है। वहीं दूसरी तरफ शंकराचार्य ने विवादित पोस्टर जारी करके नया विवाद खड़ा कर दिया है।

शंकराचार्य स्वरूपानंद जो अक्सर विवादों में रहते हैं ने नया पोस्टर जारी किया है। उन्होंने साईं भक्तों को ललकारते हुए पोस्टर जारी किया है उसमें साईं को हनुमान दौड़ा रहे हैं।
शंकराचार्य ने जो पोस्टर जारी किया है उसे लेकर काफी विवाद हो रहा है। इससे पहले उन्होंने एक पोस्टर जारी किया था जिसमें हनुमान साईं को लाठियों से पीट रहे हैं।
इससे पहले शंकराचार्य ने साईं बाबा की पूजा पर आपत्ति जतायी थी। उन्होंने साईं बाबा की मूर्तियों को मंदिर से हटाने के लिए कहा था। जिसे लेकर उन्हें काफी विवादों का सामना करना पड़ा था।












Click it and Unblock the Notifications