सहारनपुर ग्राउंड रिपोर्ट: दलित-राजपूत टकराव

ऐसा क्या हुआ कि सहारनपुर में महाराणा प्रताप जयंती के दौरान हिंसक झड़पें हुईं.

राजपूत
BBC
राजपूत

पिछले हफ़्ते सहारनपुर ज़िले के शब्बीरपुर गांव में दलितों के घर जलाए जाने के बाद भड़के जातीय संघर्ष से अब भी तनाव बना हुआ है. इस दलित बहुल गांव में राजपूतों का दबदबा है. राजपूतों ने महाराणा प्रताप की जयंती पर शोभायात्रा निकाली थी और इस दौरान हिंसक झड़प हुई थी.

आरोप है कि शुक्रवार को राजपूतों की एक भीड़ ने दलितों के 25 घर फूंक डाले. जय राजपूताना वाले गेट से थोड़ा पहले ही ऋषिपाल, राजपूत युवकों की एक टोली के साथ बैठे हैं.

ऋषिपाल आरोप लगाते हैं कि दलितों ने हंगामे का प्लान पहले से कर रखा था और उसके लिए पत्थर तक जमा कर रखे थे.

दलित होना पढ़ाई में बाधा नहीं रहा: आईआईटी टॉपर कल्पित वीरवाल

बगल में बैठे राजकुमार कहते हैं कि राजपूत युवकों की टोली इधर से गुज़र रही थी जिसमें गांव के युवा भी शामिल हो गए. ऊंची आवाज़ वाले म्यूज़िक सिस्टम के साथ जब राजपूत नौजवानों की टोली शब्बीरपुर की गलियों से गुज़रने की कोशिश कर रही थी तो दलितों ने इस पर ऐतराज़ जताया.

दलित महिलाओं की ज़िंदा जलाकर हत्या

पुलिस ने मामले को सुलझाने की कोशिश की लेकिन इसी बीच कहीं से कुछ पथराव हुए और दलितों के 25 घर फूंक दिए गए. ख़बरें हैं कि शब्बीरपुर के दलितों ने महाराणा प्रताप जयंती यात्रा के गुज़रने पर गांव में तनाव होने की आशंका से प्रशासन को पहले ही अगाह किया था.

दलित छात्रों के साथ 'भेदभाव' पर बनी थोराट रिपोर्ट क्या कहती है?

दलित
BBC
दलित

प्रशासन ने माना है कि इस यात्रा के गांव से गुज़रने की आज्ञा राजपूत टोली के पास नहीं थीं. दलितों के जो 25 घर फुंके गए, उनमें से एक था कुसुम का घर- वहीं मौजूद हैं देशपाल सिंह, तीन घंटे तांडव जारी रहा जब पीएसी आई तब राजपूत वहां से गए.

कुआं खोदने पर दलित को मार डाला था

गांव की सड़क के किनारे पड़ने वाले दलितों के सभी घर कहीं न कहीं आग से प्रभावित दिखते हैं. कई घरों में अब भी कपड़े बिखरे नज़र आते हैं. चूड़ियों के टूटे टुकड़े भी दिखे. दलित और कथित ऊंची जाति वालों में तनाव पिछले कुछ महीने से जारी था. दलितों के ज़रिए आंबेडकर की प्रतिमा लगाए जाने का विरोध गांव में किया गया था.

दलित
BBC
दलित

देशराज कहते हैं कि दलित समाज ने रुपए दो रुपए जोड़कर प्रतिमा लगाने की कोशिश की लेकिन उसे राजपूतों ने सफल नहीं होने दिया. कुसुम कहती हैं कि प्रतिमा के अलावा राजपूतों की दलितों से चिढ़ की एक और वजह गांव की प्रधानी भी थी.

कुसुम के मुताबिक़ गांव की प्रधानी पिछले 10 सालों से दलितों के पास थी जिससे गांव की ऊंची जाति वाले ख़ासे खफ़ा थे. राजपूत युवक शक्ति की ये बात कि जबसे **र गांव का प्रधान बना है तब से गांव में राजनीति बढ़ गई है- इस बात को पुख़्ता करती नज़र आई.

दलित
BBC
दलित

पुलिस अधीक्षक रफ़ीक़ अहमद ने बताया कि इलाक़े के 15 गांवों में पुलिस की तैनाती की गई है क्योंकि ये सभी मिली-जुली आबादी वाले हैं, जहां तनाव का ख़तरा बना रहता है.

मेरठ यूनिवर्सिटी में असोसिएट प्रोफ़ेसर सतीश प्रकाश सवाल उठाते हैं कि संत रविदास के मंदिर में राजपूत और दूसरी ऊंची हिंदू जाति के लोग कबसे जाने लगे जो वो आंबेडकर की प्रतिमा प्रांगण में लगाए जाने का विरोध कर रहे थे.

दलित
BBC
दलित

सतीश प्रकाश इस मामले को एक राजपूत मुख्यमंत्री की लखनऊ की गद्दी पर बैठने से जोड़कर देखते हैं, योगी सरकार के बनने के तीन दिन के अंदर ही सूबे में कम से कम 14 ऐसे मामले आए जिनमें दलित ऊंची जाति के हिंदुओं के निशाने पर आए.

वे कहते हैं कि पहले जो मामले मुसलमान और हिंदू के नज़र आते थे वो अब उत्तर प्रदेश में ऊंची जाति के हिंदू और दलितों के बीच तब्दील हो गए हैं क्योंकि मुसलमान किसी मामले पर प्रतिक्रिया नहीं दे रहे.

दलित
BBC
दलित

सहारनपुर और बुलंदशहर जैसे ज़िले मे दलितों की स्थिति आर्थिक तौर पर बेहतर रही है क्योंकि उनके पास ज़मीन है. महाराणा प्रताप जयंती का इस इलाके के गांव में होना नई बात है. सिमरान में इस बार इस आयोजन के प्रबंधक सहदेव सिंह ख़ुद मानते हैं कि वो इससे साल भर पहले ही जुड़े हैं.

अबतक महाराणा प्रताप से जुड़े आयोजन सहारनपुर जैसे ज़िला मुख्यालय में हुआ करते थे. हालांकि इन्हें अब गांवों तक ले जाने का मन बनाया गया है. जैसे इस साल ही महाराणा प्रताप से जुड़े आयोजन मुज़फ्फरनगर के अलावा हरियाणा के एक गांव में आयोजित किए गए हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+