सहारनपुर में तनाव जारी, 3 की हत्या के बाद 20 गिरफ्तार

तीन लोगों की हत्या के बाद जिला मजिस्ट्रेट और एसएसपी ने उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने के आदेश दे दिए गए हैं। हिंसा में मारे गए लोगों के परिवारों को राज्य सरकार ने 10 लाख का मुआवज़ा देने का फैसला किया है जबकि घायलों को 50 हज़ार का मुआवज़ा दिया जाएगा।वहीं हिंसा प्रभावित इलाके से पुलिस ने अब तक बीस लोगों को गिरफ्तार किया ग या है। इन लोगों पर हिंसा फैलाने और भड़काने का आरोप लगा है।
यूपी के सहारनपुर में हालात पर काबू बनाए रखने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बिगड़ते हालात को देखते हुए पीएसी की 18, सीआरपीएफ की 6, आरएफ और आईटीबीपी की 2-2 टुकड़ियां तैनात की गई हैं। तनाव के बीच शहर में कई दुकानों और वाहनों का आग लगाई, आगजनी में काफी नुकसान हुआ।












Click it and Unblock the Notifications