सहारा प्रमुख बैंक गारंटी के तौर पर 300 करोड़ देने को तैयार
नई दिल्ली। सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय की ओर से सुप्रीम कोर्ट में कहा गया है कि वह 300 करोड़ रुपये सेबी के पास जमा करने के लिए तैयार हैं।

सुब्रत रॉय की सुप्रीम कोर्ट से अपील
सुब्रत रॉय की ओर से कहा कि सेक्युरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड (सेबी) में जमा की जाने वाली इस रकम को बैंक गारंटी के तौर पर समायोजित किया जाए।
सहारा प्रमुख की ओर से 300 करोड़ रुपये देने के मामले में कोर्ट अगले हफ्ते सुनवाई करेगा।
इससे पहले 3 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय के पैरोल की अवधि 16 सितंबर तक के लिए बढ़ा दी थी। कोर्ट ने उन्हें जेल से बाहर रहने के लिए 300 करोड़ रुपये और जमा करने के लिए कहा था।
सेबी के पास 300 करोड़ जमा करने के लिए हैं तैयार
इससे पहले उच्चतम न्यायालय ने बैंक गारंटी के तौर पर पांच हजार करोड़ रुपये की रकम जुटाने के लिए सहारा समूह को संपत्ति बेचने की इजाजत दी थी। वहीं जमानत के लिए पांच हजार करोड़ रुपये और जमा करने के लिए कहा गया था।
आपको बता दें कि मां की मृत्यु की बाद सुब्रत रॉय और समूह के दो निदेशकों को सुप्रीम कोर्ट ने पैरोल दी थी। 11 मई को उनकी पैरोल की अवधि और दो महीने के लिए बढ़ा दी गई थी।












Click it and Unblock the Notifications